फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने वाला होगा हमारा जनप्रतिनिधि

क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने वाला होगा हमारा जनप्रतिनिधि

Wed, 03 Apr 2019 09:58 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Apr 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने वाला होगा हमारा जनप्रतिनिधि
सांकेतिक तस्वीर
सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों केे विजय के रूप में देखना चाहतीं है। इसके लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क साधने में जुटे हैं। वहीं, कुछ पार्टियां अपने प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर काफी मंथन कर रहीं है। इससे विजय हासिल करने में कोई कमी न रहे। ऐसे में मतदाता भी चुनाव को लेकर आपस में मंथन कर रहे हैं। जिसमें सभी लोग अपनी-अपनी पसंद को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं। ऐसे में अधिकांश स्थान चुनावी स्थान बन गए हैं। मंगलवार को ‘अमर उजाला’ ने मतदाताओं से मिलकर उनकी राय को जाना। जिसमें उन्होंने कहा कि देश केे विकास के पथ पर अग्रसर करने वाली सरकार का चयन करेंगे।
विज्ञापन


विकास करने की सोच रखने वाला हो, विकास के लिए देश से भ्रष्टाचार को समाप्त करना आवश्यक है। भ्रष्टाचार के रहते विकास होना असंभव है। देश का विकास व भ्रष्टाचार को समाप्त करने वाली सरकार का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

-मनीष नायक शिक्षक

सभी को एक ईमानदार जनप्रतिनिधि की आवश्यकता होती है। प्रतिनिधि के ईमानदार होने से क्षेत्र का विकास होगा। क्षेत्र के विकास से आम लोगों का विकास होना निश्चित हैं। इसलिए ईमानदार प्रत्याशी का ही चयन कर व वोट देकर विजय दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक गोस्वामी

क्षेत्र में बेरोजगारी जटिल समस्या बन गई है। क्षेत्र के अधिकांश लोगों को रोजगार की सुविधाएं मुहैया कराए जाने की आवश्यकता है। जिससे लोगों को रोजगार के लिए पलायन की आवश्यकता न हो। ऐसी सोच रखने वाला प्रत्याशी हमारी पसंद होगा।

- आकाश कुशवाहा

क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में काफी रुप से पिछड़ा हुआ है। जिले में अधिक तकनीकि शिक्षा के उच्च संस्थानों की स्थापना की आवश्यकता है। ऐसे में शिक्षा के प्रति विकास की सोच रखने वाले प्रत्याशी को चयन किया जाएगा।
- अमित दुबे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed