फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   शहर की मुख्य सड़कों का होगा काया कल्प-City

शहर की मुख्य सड़कों का होगा काया कल्प-City

Wed, 14 Nov 2018 02:55 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
शहर की मुख्य सड़कों का  होगा काया कल्प-City
शहर की मुख्य सड़कों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

- जेडीए 19 तक टेंडर, दिसंबर तक पूरा कराएगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शहर भर की खस्ताहाल मुख्य सड़कों को झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा जल्द ही दोबारा से निर्माण कराएगा। इसके लिए 19 नवंबर को टेंडर प्रक्रिया कर दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
शहर की जर्जर हो चुकीं मुख्य सड़कों के कायाकल्प के लिए जेडीए ने योजना तैयार की है। लगभग सात किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। खस्ताहाल इन सड़कों के ऊपर एक नई परत का निर्माण होगा। महानगर की ग्वालियर रोड क्रासिंग से बीकेडी चौराहा, इलाइट चौराहा से रिसाला चुंगी, रिसाला चुंगी से मेडिकल कॉलेज, मेडिकल कॉलेज से कानपुर रोड तिराहा बाईपास तक दोबारा निर्माण कराया जाएगा। जेडीए ने निर्माण कार्य कराने की योजना तैयार कर ली है। निर्माण कार्य के लिए 19 नवंबर को टेंडर प्रक्रिया पूरा कर दिसंबर तक निर्माण पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन..
मुख्य सड़कों का निर्माण कराने के लिए विभाग द्वारा योजना तैयार की जा चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरा कर काम शुरू कराया जाएगा। दिसंबर तक कार्य पूरा हो जाएगा। - संजय गुप्ता, अवर अभियंता, जेडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed