{"_id":"5ba80321867a557f015d286c","slug":"71537737505-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी लड़ेगी बुंदेलखंड को राज्य बनाने की लड़ाई: संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी लड़ेगी बुंदेलखंड को राज्य बनाने की लड़ाई: संजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य संजय सिंह ने कहा कि पार्टी अलग बुंदेलखंड राज्य की लड़ाई लड़ेगी। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए 12 अक्तूबर से पदयात्रा निकाली जाएगी। पेट्रोल और डीजल के दामों की बढ़ोत्तरी, राफेल सौदे ओर जनता से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन चलाएगी।
विज्ञापन
शिवाजी नगर में किड्स किंगडम स्कूल में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी मोर्चों पर असफल साबित हुई है। राफेल विमान सौदे की हकीकत से जनता को गुमराह किया जा रहा है, पेट्रोल और डीजल के दाम दिनों दिन बढ़ रहे हैं। इन पर काबू पाने की जगह पेट्रोलियम मंत्री कह रहे हैं कि दाम कम नहीं होंगे। दामों ने महंगाई बढ़ रही है। ट्रांसपोर्टरों को दिनोंदिन घाटा हो रहा है, ऑटो और तिपहिया वाहन चालक भी बढ़ते दामों से परेशान हैं, लेकिन इनकी ओर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अलग बुंदेलखंड राज्य की लड़ाई लड़ी जाएगी। पार्टी छोटे राज्यों की पक्षधर है, इसलिए बुंदेलखंड राज्य के लिए 12 अक्तूबर से पार्टी पदयात्रा निकालेगी। इसके अलावा मशाल जुलूस और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। बुंदेलखंड में उद्योगों की भारी कमी है, जिससे युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। बेकारी के अभाव में पलायन करने वालों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। शिक्षा के बेहतर संस्थान नहीं हैं, जिससे युवाओं को अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की लड़ाई पूरे दमखम के साथ लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर झांसी से अर्चना गुप्ता, नरेंद्र झा, विनोद शर्मा, भवदीप सरना, हिमांशु, शिवम गुप्ता, इरशाद अहमद, ललितपुर से मुरारी लाल जैन, बांदा से अवधेश प्रताप सिंह, हमीरपुर से डॉ. रमन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।