फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   तवाफ करने और शैतान को कंकरियां मारना सिखाया-City

तवाफ करने और शैतान को कंकरियां मारना सिखाया-City

Thu, 28 Jun 2018 08:20 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
तवाफ करने और शैतान को कंकरियां मारना सिखाया-City
श्रेणी -
विज्ञापन

........................................

शैतान को कंकरियां मारना सिखाया
- कार्यक्रम में हाजियों को बताए हज के तौर तरीके
- टीके लगाकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी दीं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज में हज यात्रा पर जाने वाले हाजियाें को हज अदा करने के दौरान अरकान पूरा करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रोजेक्टर के जरिए हवाई जहाज में बैठने से लेकर तवाफ (परिक्रमा करना) करने और शैतान को कंकरियां मारने के भी तौर तरीके सिखाए। इसके बाद सभी हाजियों को टीके लगाकर स्वास्थ्य की जानकारियां दी गईं।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना मोहम्मद आमिल कासमी और कॉलेज के मैनेजर मुहम्मद असलम ने की। इसके बाद सभी हाजियों को हज के तौर तरीके बताए गए। इस मौके पर मुफ्ती मोहम्मद साबिर कासमी ने एहराम के कपड़े को बांधने का तरीका सिखाया। इसके अलावा चित्रों के जरिए तवाफ करना, सई (सफा) व मरवा के बीच दौड़ना, शैतानों को कंकरियां मारने आदि के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला हज कमेटी के सदस्य मुसर्रत अली ने हज में हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की सऊदी अरब में भूमिका पर प्रकाश डाला। हाजी डा. इकबाल अख्तर सिद्दीकी ने चिकित्सा संबंधी समस्याओं पर प्रकाश डाला। इसी बीच झांसी से जाने वाले 160 हज यात्रियों को पोलियो, मेनिंजोकोकल, मेनेन्जाइटिस और इनफ्लूएंजा के टीके लगाकर स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला हज कमेटी के सचिव व अल्पसंख्यक अधिकारी अमित प्रताप सिंह, मुहम्मद आरिफ नदवी, तनवीर अहमद खान, अब्दुल जलील खान, अब्दुल अलीम, ताज मुहम्मद खान, अजीम उल्लाह, नौशाद खान, मुहम्मद उवैस, एसएम अजीम, नदीम हसन, हाजी महमूद अब्दुल अजीज मौजूद रहे।


हिदायत
- किसी बीमारी से परेशान हों तो डाक्टर की सलाह से जरूरी दवाएं साथ ले जाएं।
- सफर के तमाम कागजात की फोटो स्टेट साथ ले जाएं। उसकी एक कापी घर पर भी छोड़ कर जाएं।
- रवानगी से पहले दो जोड़ी एहराम और दो जोड़ी चप्पल साथ रखें।
- हर वक्त बा-वजू रहने की कोशिश करें।
- रकम एक जगह न रखें। कई हिस्सों में बांट कर रखें।
- चश्मा लगाते हों तो दो-तीन चश्मे साथ लेकर जाएं।

अब रवानगी की बारी
हज यात्रा के लिए जरूरी टीकाकरण के साथ ही कई दिनों से जारी कशमकश दूर हुई और हाजियों के लिए हज पर रवानगी का रास्ता भी साफ हुआ। दरअसल हज यात्रा के लिए टीकाकरण और हेल्थ कार्ड जरूरी है। टीके लगवाने के साथ ही हज पर जाने वालों ने अपने करीबियों, रिश्तेदारों से मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू किया। इस दौरान सफर में सलामती के लिए जहां अपनों ने उन्हें दुआएं दीं, वहीं किसी ने खजूर, जानमाज, टोपी तो किसी ने तस्वीह, आबेजमजम लाने की गुजारिश भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed