फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   नर्सिंग होमों में खाली होने लगे बेसमेंट, लग रहे यंत्र-City

नर्सिंग होमों में खाली होने लगे बेसमेंट, लग रहे यंत्र-City

Fri, 04 Aug 2017 08:52 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
नर्सिंग होमों में खाली होने लगे बेसमेंट, लग रहे यंत्र-City

विज्ञापन

इंपैक्ट का लोगो भी
-----------------
पुरानी खबरों की पीडीएफ लगाएं
.............................................

बेसमेंट से मरीज शिफ्ट किए, यंत्र भी लगवाए
नर्सिंगहोम संचालक जागे, अग्निशमन इंतजाम पूरे करने में जुटे
फायर ब्रिगेड टीम ने कई निजी अस्पतालों की जांच की
अभी भी मानक और नियमों में कुछ कमी, दुरुस्त करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शुक्रवार को जांच के दौरान पता लगा कि कई नर्सिंगहोम संचालकों ने आग बुझाने के इंतजाम पर काम शुरू कर दिया है। अग्निशमन यंत्र लगवा लिए और बेसमेंट से मरीजों को हटाकर उन्हें अन्य कमरों में शिफ्ट कर दिया। लेकिन अभी ज्यादातर नर्सिंगहोम संचालकों ने मानक और नियमों के मुताबिक नर्सिंग होम का नक्शा स्वीकृत नहीं करवाया है। इसके लिए उन्हें 10 अगस्त तक की मोहलत दी गई है।
फायर ब्रिगेड की टीम शुक्रवार को कई निजी अस्पतालों में पहुंची और जांच की। इस दौरान देखा कि ज्यादातर में अग्निशमन यंत्र लगे थे और बेसमेंट से भी मरीजों को शिफ्ट कर दिया गया था। कुछ में वह पाइप लाइन नहीं बिछाई गई, जिनके जरिए पानी चौतरफा पहुंचाया जाता है। इसके लिए नर्सिंग होम संचालकों को हिदायत दी गई है। लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में में आग लगने की घटना के बाद 17 जुलाई से अमर उजाला ने मानकों की धज्ज्यिां उड़ाने वाले नर्सिंगहोम के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। 19 दिन से लगातार खबरें प्रकाशित करने के दौरान अस्पतालों की तमाम खामियां उजागर हुई हैं। साथ ही जिम्मेदारों की भी पोल खुली है। शुक्रवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने शहर के कपूर, विनायक, मेघराज मेमोरियल, यश जैन, वात्सल्य महिला, हैपी फैमली नर्सिंगहोम की जांच की।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि कपूर नर्सिंग होम में सभी सात अग्निशमन यंत्र ठीक मिले। बेसमेंट भी खाली है। हालांकि, यहां पाइप लाइन की व्यवस्था नहीं है। वहीं, विनायक में भी सभी सात अग्निशमन यंत्र ठीक और बेसमेंट खाली मिला। मगर अस्पताल के ऊपर घर बना हुआ है। मेघराज में बेसमेंट खाली होने के अलावा 15 सिलेंडर सही मिले। यहां टंकी और पाइप लाइन की भी व्यवस्था है। यश जैन में सभी सिलेंडर सही थे। वात्सल्य में तीन यंत्र सही मिले। हैपी फैमली में छह सिलेंडर और बेसमेंट खाली मिला। टंकी जरूर बनी है मगर पाइप लाइन की जरूरत है। शंकर अस्पताल की भी जांच की गई। कुछ दिन पहले तक यहां मरीज भर्ती थे मगर अब अस्पताल का बेसमेंट पूरी तरह खाली हो गया है। उन्होंने बताया कि जहां पाइप लाइन की व्यवस्था नहीं है, उन अस्पतालों को नोटिस दिया जाएगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि जब तक सभी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नहीं हो जाते, जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed