फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   तालाबों का पुनरुद्धार करेगी पानी पंचायतश् -Dehat

तालाबों का पुनरुद्धार करेगी पानी पंचायतश् -Dehat

Tue, 04 Jul 2017 10:51 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
तालाबों का पुनरुद्धार करेगी पानी पंचायतश्
-Dehat
तालाबों का बचाएगी ‘पानी पंचायत’
विज्ञापन

सब हेड: गांव स्तर पर बनेगी दस सदस्यीय कमेटी
क्रासर
इसमें महिलाओं को प्रमुखता से किया जाएगा शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
पुराने तालाबों के कायाकल्प के लिए गांवों में पानी पंचायत का गठन किया जाएगा। दस सदस्यीय इस कमेटी में महिलाओं को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। पानी पंचायत श्रमदान से तालाबों की सफाई कराकर किनारे पौधे लगवाकर उनका रखरखाव करेगी। यह जिम्मेदारी लघु सिंचाई विभाग को सौंपी गई है।
‘पानी पंचायत’ कमेटी के सदस्य तालाबों के आसपास रहने वाले ग्रामीण होंगे। इसमें महिलाओं की भागीदारी रहेगी तथा 10 से 20 प्रतिशत पुरुष ही शामिल होंगे। तालाब की खुदाई मानक के अनुरूप हो, तालाब के किनारे आवश्यकतानुसार पौधे लगाए जाएं, इसकी जिम्मेदारी पानी पंचायत की होगी। पानी पंचायत में कुम्हार कला और मछली पालन से जुड़े लोगों को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया जाएगा। इसमें भूजल सेना और ग्राम पंचायत की जल संसाधन समिति का भी सहयोग लिया जाएगा। प्रमुख सचिव मोनिका एस. गर्ग ने शासनादेश जारी कर ‘पानी पंचायत’ का गठन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ये जिम्मेदारी
पानी का सही उपयोग हो, इसके लिए क्या सुधार किये जा सकते हैं, इसका सुझाव पानी पंचायत ग्राम पंचायत को देगी। तालाब की सफाई के लिए श्रमदान, तालाब में गंदा पानी जाने से रोकने और कचरा डाले जाने पर रोक लगाने का अधिकार पानी पंचायत को होगा। पानी के उपयोग में यदि कोई विवाद होता है तो पानी पंचायत उसे निपटाने में सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होगा गठन
पानी पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और पांच सदस्य होंगे। अध्यक्ष संगठन की बैठक बुलाएगा। पानी पंचायत के सदस्यों की आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होगी। पंचायत की खास बात यह रहेगी कि कोई भी सदस्य किसी राजनीतिक दल का सदस्य न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed