फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   70-year-old farmer distressed due to debt commits suicide

कर्ज से परेशान 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 07 Oct 2020 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 Oct 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
70-year-old farmer distressed due to debt commits suicide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

आर्थिक तंगी एवं कर्ज से परेशान एक किसान ने सोमवार की रात खेत पर बने टपरे में फांसी लगाकर जान दे दी। किसान के पास मात्र एक बीघा जमीन थी उसी से वह गुजर बसर कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सरकारी बैंक और साहूकारों के कर्ज के बोझ तले दबा किसान कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। उसकी खरीफ की फसल भी बर्बाद हो गई थी। इसी चिंता में उसने फांसी लगा ली।  

विज्ञापन


थाना एरच के गांव बामौर निवासी 70 वर्षीय कमल कुशवाहा पुत्र नंदलाल कुशवाहा अपने खेत में फसल की रखवाली के लिए खेत पर ही टपरा बनाकर पत्नी मुन्नी देवी के साथ रहता था। छह अक्तूबर की सुबह उसका पुत्र किशोरी लाल कुशवाहा खेत पर गया तो उसने टपरे में जाकर देखा कि उसका पिता कमल कुशवाहा टपरे के ऊपर लगी बल्ली से रस्सी के सहारे लटका था। आननफानन में उसने अपने पिता को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे थाना अध्यक्ष  ने जायजा लिया और  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के मुताबिक कमल  की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी, एक बीघा जमीन से जैसे-तैसे काम चल रहा था। कमल पर सरकारी ओर साहूकारों का लगभग तीन लाख का कर्ज था, उसी चिंता में वह हमेशा परेशान रहता था लेकिन इस बार खरीफ की फसल भी बर्बाद होने के कारण वह चिंतित रहने लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान कमल कुशवाहा  के नाम कुल सवा बीघा जमीन है। जमीन का माह फरवरी में पंजाब नेशनल बैंक शाखा बामौर में 44 हजार रुपये का केसीसी बना है। उसकी पत्नी मुन्नी देवी और उसके पुत्र की पत्नी के नाम पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड है।  घटना की जांच की जा रही है।
-मनोज कुमार, तहसीलदार गरौठा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed