{"_id":"67896ebb231b1c76b600a511","slug":"68-couples-promised-to-stay-together-jhansi-news-c-11-1-jhs1031-475797-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 68 जोड़ों ने किया साथ निभाने का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 68 जोड़ों ने किया साथ निभाने का वादा
विज्ञापन
- अतिथियों ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में पुष्प वर्षा कर किया नवविवाहितों का स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसराय। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 68 जोड़ों के विवाह खेर इंटर कॉलेज (बालिका) गुरसराय में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए। मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने वर-वधुओं को आशीष दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब तबके के लोगों को बहुत लाभ हुआ है। उन्हें अनावश्यक शादी के खर्च से राहत मिली है।
आयोजन में विकास खंड बामौर से 37, विकास खंड गुरसराय से 28, नगर पंचायत एरच से तीन, नगर पंचायत टोडी फतेहपुर से तीन और नगर पालिका गुरसराय से पांच यानी कुल 76 जोड़ों के रजिस्ट्रेशन हुए थे। आठ जोड़ों के न आने पर 68 जोड़ों ने एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जवाहरलाल राजपूत, एसडीएम अवनीश तिवारी, खंड विकास अधिकारी गुरसराय सौरभ सिंह, ब्लॉक प्रमुख बामोर चंद्रभान सिंह, गुड्डू पाठक गरौठा आदि ने दीप जलाकर किया। इस दौरान वर-वधुओं पर पुष्प वर्षा कर मंगल कामना की गई। संचालन अनंत देव शर्मा ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जीतेंद्र कुशवाहा, राम जी सोनी, समाज कल्याण एडीओ निखिल सहित एडीओ पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।