{"_id":"6447030d447ddc83100edf94","slug":"65-kg-silver-caught-from-hirakud-express-in-jhansi-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: हीराकुंड एक्सप्रेस से पकड़ी गई 65 किलो 522 ग्राम चांदी, बिलासपुर से तस्करी कर मथुरा ले जा रहे थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: हीराकुंड एक्सप्रेस से पकड़ी गई 65 किलो 522 ग्राम चांदी, बिलासपुर से तस्करी कर मथुरा ले जा रहे थे आरोपी
Tue, 25 Apr 2023 04:00 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 25 Apr 2023 04:00 AM IST
सार
ट्रेन में तीन युवकों के पास से 50 लाख रुपये की चांदी पकड़ी है। इसे जीएसटी विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी में आरपीएफ की टीम ने बीती रात ट्रेन में तीन युवकों के पास से 50 लाख रुपये की चांदी पकड़ी है। इसे जीएसटी विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। आरपीएफ को सूचना मिली थी कि 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस में कुछ लोग भारी मात्रा में चांदी की तस्करी कर ले जा रहे हैं। इस पर आरपीएफ निरीक्षक रवींद्र कौशिक और डिटेक्टिव विंग की शिप्रा की अगुवाई में सघन चेकिंग अभियान शुरू कराया गया।
विज्ञापन
इस दौरान जनरल कोच में तीन युवकों के पास से उनके बैग में 65 किलो 522 ग्राम वजन के चांदी के बिस्किट बरामद हुए, जिनकी कीमत 50 लाख 84 हजार रुपये आंकी गई है। युवक आशीष, नीरज और ऋषि चांदी को बिलासपुर से मथुरा ले जा रहे थे। वे चांदी से जुड़े कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके। पकड़ी गई चांदी जीएसटी के हवाले कर दी गई है।
विज्ञापन