फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   64 prisoners send to agra jail

जेल की शांति को खतरा बने आगरा भेजे गए 64 कैदी

Mon, 13 Jan 2020 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
64 prisoners send to agra jail
झांसी। जिला कारागार के 64 शातिर अपराधियों को आगरा जेल ट्रांसफर किया गया है। यह कैदी जेल की सुरक्षा व्यवस्था को खतरा बन रहे थे। विवाद की स्थिति बनने से पहले सभी को आगरा की सेंट्रल भेज दिया गया है। जेल में रसूख रखने व गुटबाजी करने वाले सौै कैदियों की सूची तैयार कर शासन को भेजी थी। जिसके बाद जेल प्रशासन ने आगरा भेजा है।
विज्ञापन

प्रदेश की जेलों में बंद शातिर बदमाशों द्वारा गैंग संचालित किए जा रहे हैं। नेटवर्क तोड़ने के लिए बड़े स्तर पर अभियान छेड़ दिया गया है। जिला कारागार में ऐसे सौ से अधिक कैदियोें को चिह्नित किया गया हैं, जो अपनी-अपनी बैैरकों में डॉन बने हुए हैं। हत्या, डकैती समेत बड़े अपराध में लिप्त इन ‘डॉन’ का हुक्म बैरकों में चलता है। ये गुटबाजी भी करते हैं। बैरकों के कैदी इनके हिसाब से ही चलते हैं। इन कैदियों को प्रदेश की अलग-अलग जेलों में भेजने का निर्णय लिया गया था। सूची तैयार कर लखनऊ भेजी गई थी। इसके बाद सभी को आगरा जेल भेज दिया गया है। इनमें करीब चालीस आजीवन कारावास के कैदी भी हैं। 24 अन्य मामलों के कैदी शामिल हैं। अन्य कैदियों को दूसरी जेलों में भी भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

क्षमता से अधिक हैं कैदी
वर्तमान में जिला कारागार में 1250 कैदी हैं। क्षमता सिर्फ 450 कैदियों की है। क्षमता से ज्यादा कैदियों के होने की वजह से जेल की सुरक्षा को भी खतरा रहता है। ऐसे में कैदियों को दूसरी जेल भेजे जाने से कुछ हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े अपराधों में लिप्त 64 कैदियों को आगरा जेल ट्रांसफर किया गया है। कई और कैदियों को अन्य जेलों में भी भेजने की तैयारी है। इसकी सूची तैयार कर शासन को भेजी गई थी।
राजीव शुक्ला, वरिष्ठ जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed