{"_id":"61f988de6850b104e923095b","slug":"6363-infected-were-found-in-the-third-wave-out-of-which-4841-had-received-both-doses-jhansi-news-jhs214177533","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर में मिले 6363 संक्रमित, इनमें 4841 को लग चुकी दोनों डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर में मिले 6363 संक्रमित, इनमें 4841 को लग चुकी दोनों डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोविड की तीसरी लहर में झांसी में अब तक 6363 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 4841 लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। अधिकांश मरीज वैक्सीन लगने की वजह से होम आइसोलेशन में ही ठीक हो गए। अधिकांश संक्रमित युवा हैं। बुजुर्ग कम चपेट में आए हैं।
कोरोना की तीसरी लहर की शुरूआत झांसी में 20 दिसंबर को हुई थी, जब पहला मामला सामने आया था। इसके बाद से अब लगातार डेढ़ सौ से ढाई सौ के बीच मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो झांसी में इस बार युवा ज्यादा पॉजिटिव हो रहे हैं। संक्रमितों में आधे से ज्यादा यानी 53 फीसदी तो 20 से 40 साल के युवा हैं। जबकि, 60 साल से अधिक उम्र के लगभग आठ फीसदी लोग कोविड पॉजिटिव हुए हैं। पिछले डेढ़ महीने में मिल चुके 6363 संक्रमितों में से 4841 को कोरोना की दोनों डोज लग चुकी है। जबकि, पहली डोज लगवाने वाले 467 मरीज संक्रमित हुए हैं। खास बात ये है कि 905 मरीज ऐसे भी हैं, जिन्हें कोरोना की कोई डोज नहीं लगी। हालांकि, वैक्सीन लगवाने वाले अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में ही ठीक हो गए।
किस उम्र के कितने संक्रमित
आयु संक्रमण दर
1 से 10 3.58 फीसदी
11 से 20 10.71 फीसदी
21 से 30 29.96 फीसदी
31 से 40 23.06 फीसदी
41 से 50 13.89 फीसदी
51 से 60 10.95 फीसदी
61 से 70 05.62 फीसदी
71 से 80 01.71 फीसदी
81 से 90 0.47 फीसदी
91 से 100 0.03 फीसदी