फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   6363 infected were found in the third wave, out of which 4841 had received both doses

तीसरी लहर में मिले 6363 संक्रमित, इनमें 4841 को लग चुकी दोनों डोज

Wed, 02 Feb 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
6363 infected were found in the third wave, out of which 4841 had received both doses
झांसी। कोविड की तीसरी लहर में झांसी में अब तक 6363 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 4841 लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। अधिकांश मरीज वैक्सीन लगने की वजह से होम आइसोलेशन में ही ठीक हो गए। अधिकांश संक्रमित युवा हैं। बुजुर्ग कम चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की शुरूआत झांसी में 20 दिसंबर को हुई थी, जब पहला मामला सामने आया था। इसके बाद से अब लगातार डेढ़ सौ से ढाई सौ के बीच मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो झांसी में इस बार युवा ज्यादा पॉजिटिव हो रहे हैं। संक्रमितों में आधे से ज्यादा यानी 53 फीसदी तो 20 से 40 साल के युवा हैं। जबकि, 60 साल से अधिक उम्र के लगभग आठ फीसदी लोग कोविड पॉजिटिव हुए हैं। पिछले डेढ़ महीने में मिल चुके 6363 संक्रमितों में से 4841 को कोरोना की दोनों डोज लग चुकी है। जबकि, पहली डोज लगवाने वाले 467 मरीज संक्रमित हुए हैं। खास बात ये है कि 905 मरीज ऐसे भी हैं, जिन्हें कोरोना की कोई डोज नहीं लगी। हालांकि, वैक्सीन लगवाने वाले अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में ही ठीक हो गए।
विज्ञापन

किस उम्र के कितने संक्रमित
आयु संक्रमण दर
1 से 10 3.58 फीसदी
11 से 20 10.71 फीसदी
21 से 30 29.96 फीसदी
31 से 40 23.06 फीसदी
41 से 50 13.89 फीसदी
51 से 60 10.95 फीसदी
61 से 70 05.62 फीसदी
71 से 80 01.71 फीसदी
81 से 90 0.47 फीसदी
91 से 100 0.03 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed