{"_id":"5cd48453bdec2207266866e9","slug":"61557431379-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खर्चे कम कर बढ़ाई जाए बीएसएनएल की आमदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खर्चे कम कर बढ़ाई जाए बीएसएनएल की आमदनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खर्चे कम कर बढ़ाई जाए बीएसएनएल की आमदनी
झांसी। बृहस्पतिवार को भारत संचार निगम लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक आरसी राय ने कहा कि खर्र्चे कम कर आमदनी बढ़ाई जाए। नेटवर्क को और अच्छा किया जाए। लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देकर जोड़ा जाए। वह भारत संचार निगम लिमिटेड के कार्यालय में बैठक कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत संचार निगम लिमिटेड राजस्व की कमी के कारण कठिन दौर से गुजर रहा है। उन्होंने नेटवर्क क्वालिटी में सुधार करने, सिम सेल बढ़ाने, फाल्ट तुरंत अटेंड करने तथा फ्रेंचाइजी व एजेंट से बैठक कर सभी बीएसएनएल उत्पादों की बिक्री बढ़ाने को भी कहा। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल सेवाएं सबसे सस्ती व नेटवर्क सबसे अच्छा है। शहरी क्षेत्र के अलावा बीएसएनएल नेटवर्क का ग्रामीण क्षेत्र में वहां तक पहुंच है, जहां दूर - दूर तक कोई ऑपरेटर नहीं है।
महाप्रबंधक मनीष कुमार ने पूरे बिजनेस एरिया की नेटवर्क उपलब्धता तथा इसे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी भी दी। महाप्रबंधक बीकेे गुप्ता तथा सहायक महाप्रबंधक पीके सिरौठिया ने झांसी व उरई, हमीरपुर, बांदा के दूरसंचार जिला प्रबंधक से अपनेे जिलों में संचार सेवाओं की वर्तमान स्थिति व योजनाओं की जानकारी ली। इस मौके पर महाप्रबंधक मोबाइल कानपुर मनीष कुमार, जिला प्रबंधक उरई लल्ला सिंह, दूरसंचार जिला प्रबंधक आरके निगम, दूरसंचार जिला प्रबंधक हमीरपुर आरएम वर्मा, सहायक महाप्रबंधक आरके बराट, धीरेंद्र सक्सेना मौजूद रहे। बैठक के बाद एसएनईए के जिला सचिव पवित्र सिंह ने ज्ञापन भी दिया।