फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रेलवे बोर्ड सदस्य ने किया निरीक्षण

रेलवे बोर्ड सदस्य ने किया निरीक्षण

Thu, 09 May 2019 03:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 03:39 AM IST
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड सदस्य ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
भेल और रेलवे कर सकते कठिन चुनौतियों का सामना

झांसी। रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन) घनश्याम सिंह ने बुधवार को भेल में 2.5 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का अवलोकन किया। साथ ही रेलवे के लिए तैयार हो रहे डब्लूएजी 9 लोको की आपूर्ति के संदर्भ में बातचीत की।
इस मौके पर उन्होंने रेलवे द्वारा दिए गए ऑर्डर तथा विकास परियोजनाओं को अतिशीघ्र पूरा करने पर बल दिया। रेल व भेल देश की प्रगति एवं विकास के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की प्रतिष्ठा में वृद्धि करने तथा लोक सेवा के लिए कृत संकल्पित है। तकनीक, प्रौद्योगिकी एवं विनिर्माण क्षेत्र में आज अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भी प्रवेश किया है। इस कारण हमारे सामने अनेकों चुनौतियां हैं। भेल एवं रेलवे एक साथ मिलकर इन कठिन चुनौतियों को सुअवसर में परिवर्तित करने के साथ आधुनिक भारत के भव्य निर्माण में सृजन का स्वर्णिम इतिहास रचने में पूर्णत: सक्षम एवं समर्थ हैं। इकाई के कार्यपालक निदेशक डीके दीक्षित ने रेलवे के ऑर्डर पूरा करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाप्रबंधक (लोको, एमएम एवं सीडीसी) अरुण बी गुप्ता, महाप्रबंधक मुक्तिकांत खरे, महाप्रबंधक (डब्लूईएक्स एवं मॉर्डनाइजेशन) प्रविश वार्ष्णेय, रेलवे अधिकारी एके गोस्वामी मौजूद रहे। आभार उप महाप्रबंधक गिरीश राज ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed