{"_id":"5c6430febdec22271a77bfc2","slug":"61550070014-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की सभा में काली जैकेट को नो एंट्री-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की सभा में काली जैकेट को नो एंट्री-Cordination
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘काली जैकेट’ वालों को सभा में नो एंट्री
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में कोई व्यक्ति काली जैकेट पहनकर नहीं जा सकेगा। यदि पहनकर जाएगा भी तो गेट पर उतरवा ली जाएगी। काले झंडे भी नहीं ले जा सकेंगे।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी तरह की सेंध न लगाई जा सके, इसका भी पर्याप्त इंतजाम किया जा रहा है। काली जैकेट या काले कपड़े पहनना किसी का विरोध माना जाता है। प्रधानमंत्री 15 अरब रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह बुंदेलखंड को विकास योजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं। यही नहीं, वह किसी पार्टी के कार्यक्रम में नहीं, बल्कि बतौर प्रधानमंत्री आ रहे हैं। इसलिए, प्रशासन का मानना है कि किसी भी व्यक्ति को प्रधानमंत्री का विरोध करने का मौका नहीं दिया जाएगा और न ही कोई ऐसे कपड़े पहनकर आ सकेगा, जिससे विरोध का अंदेशा हो।
प्रधानमंत्री की जनसभा में कोई गुब्बारे लेकर नहीं जा सकेगा। संदिग्ध लोगों की गहन तलाशी ली जाएगी, ताकि कोई भी व्यक्ति गुब्बारे न ले जा सके। माना जा रहा है कि अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग कर रहे कार्यकर्ता काले झंडे और गुब्बारे प्रदर्शित करना चाहते हैं। इसी इनपुट के आधार पर गुब्बारों और काली जैकेट पर नजर रखे जाने की तैयारी है।