{"_id":"5a327b5d4f1c1b3c3d8bd8cb","slug":"61513257821-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तक मेला आज से, खरीदें पसंदीदा किताबें-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तक मेला आज से, खरीदें पसंदीदा किताबें-City
Updated Thu, 14 Dec 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो..
पुस्तक मेला आज से, खरीदें पसंदीदा किताबें
- बीयू परिसर में लगाए गए 80 स्टाल
- 40 से अधिक प्रकाशक होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार से पुस्तक मेले की शुरूआत होगी। मेले में 40 से अधिक प्रकाशक शामिल होंगे। पुस्तकों को रखने के लिए बीयू परिसर में 80 स्टाल लगाए गए हैं। मेले की तैयारियां बृहस्पतिवार रात तक की जाती रहीं।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में दूसरी बार पुस्तक मेला लगाया जा रहा है। सात दिवसीय मेले में पुस्तक प्रेमियों को अनेक किताबों के बारे में जानने को मौका मिलेगा। साथ ही प्रतिदिन सुबह 11 से रात आठ बजे तक पसंदीदा किताबें भी खरीद सकते हैं। मेले में वाणी प्रकाशन, राजकमल, राधाकृष्ण, अरुणोदय, आधार, भारतीय ज्ञानपीठ, लोकभारती, यश पब्लिकेशंस, सत्यम, सस्ता साहित्य मंडल, इंडिका, इशिका, निखिल, अभय, यूनिवर्सिटी प्रेस, ओरिएंट, प्रकाशन संस्थान, अनंग प्रकाशन, अमन, भावना, अनुज्ञा बुक्स, आराधना ब्रदर्स, गायत्री परिवार समेत 40 से अधिक प्रकाशक शामिल होंगे। पुस्तक मेले में उपन्यास, कहानी, निबंध के अलावा पुस्तकालय विज्ञान, अभियांत्रिकी, कृषि, होटल मैनेजमेंट, एमबीए, वाणिज्य, विज्ञान, गणित विधि, मानविकी, प्रतियोगी पुस्तकें भी होंगी। विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में चले रहे विषयों की किताबें भी स्टॉलों में लगेंगी।
बॉक्स
कटे तार लगाए, हो सकता हादसा
पुस्तक मेले में लाइटों के लिए कटे तारों को प्रयोग किया गया है। यह तार लोहे के टेंट से गुजारे गए हैं। यदि कटे तार टेंट से छू गए तो उनमें करंट दौड़ सकता है। इससे लोगों की जानमाल को खतरा बना हुआ है। आयोजन सचिव डॉ. पुनीत बिसारिया का कहना है कि वह पता लगाएंगे। यदि कोई भी कटा तार लगाया गया है, तो उसे बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
बॉक्स..
आज ये कार्यक्रम
पुस्तक मेला का शुभारंभ 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगा। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कथाकार एवं हिंदी अकादमी दिल्ली की उपाध्यक्ष मैत्रेयी पुष्पा होंगी। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कथाकार विवेक मिश्रा होंगे। दोपहर दो से शाम चार बजे तक लेखक से मिलिए कार्यक्रम होगा।