{"_id":"59fb21424f1c1bb6678b8eff","slug":"61509630274-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव- दो और मतदाता सूचियां गड़बड़-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव- दो और मतदाता सूचियां गड़बड़-City
Updated Thu, 02 Nov 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैग - चुनाव
----------
दो और वार्डों की मतदाता सूचियां गड़बड़
- गुदरी में 1,400 वोटर गायब, सिमराहा में परिसीमन के बाद मोहल्ले नहीं जोड़े
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मतदाता सूचियों में एक के बाद एक गड़बड़ियां सामने आ गई हैं। वार्ड-20 गुदरी की सूची से 1,400 मतदाताओं के नाम गायब हैं। वार्ड-24 सिमराहा के दो मोहल्ले श्रीनगर और मथुरापुरा के वोटर यहां की सूची में नहीं हैं। उन्हें वार्ड-3 भट्टागांव से जोड़ दिया गया है।
पूर्व पार्षद जुगल किशोर शिवहरे ने जिलाधिकारी ने निर्वाचन अधिकारी के नाम दिए शिकायती पत्र में कहा कि गुदरी में ब्लाक नंबर 492, 493, 494, 495 व 497 जोड़े गए हैं, लेकिन इनमें रहने वाले मतदाताओं के नाम नहीं जोड़े गए हैं। यहां वार्ड-50 डड़ियापुरा के मतदाताओं के नाम जुड़ने थे। डड़ियापुरा से नाम तो हटा दिए, लेकिन गुदरी में जोड़े नहीं गए। इससे 1,400 मतदाता वोट नहीं डाल पाएंगे। इसमें अन्नपूर्णा कालोनी, वर्मा कालोनी और अमान का बगीचा के मतदाता शामिल हैं।
इसी तरह निवर्तमान पार्षदा लालता प्रसाद, पूर्व पार्षद मुकेश राय और देवेंद्र राय ने शिकायती पत्र में बताया कि वार्ड 24 के परिसीमन में मोहल्ला श्रीनगर और मथुरापुरा कालोनी हटाकर वार्ड तीन भट्टागांव में जोड़ दी गई थी, लेकिन इन दोनों इलाकों को अभी भी सिमराहा में दर्शाया जा रहा है। इससे भट्टागांव खिरकपट्टी में की मतदाता सूची में 6,500 वोटर और सिमराहा में 11,114 वोटर दर्शाए जा रहे हैं। यदि सूची में गड़बड़ी सही नहीं की गई तो 1,300 मतदाता वोट नहीं डाल पाएंगे।
विज्ञापन
दो बूथ पर एक जैसी मतदाता सूची
वार्ड-24 के अंतर्गत सिंगर्रा की मतदाता सूची में बूथ नंबर 144 और 145 में मतदाताओं की सूची एक जैसी है। इससे पता नहीं चल रहा है कि मतदाता किस बूथ को सही मानें।