{"_id":"59dcfbf04f1c1b71548b6a6b","slug":"61507654640-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविक एमीनिटीज- नगर आयुक्त आगरा ने किया निरीक्षण-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविक एमीनिटीज- नगर आयुक्त आगरा ने किया निरीक्षण-City
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविक एमीनिटीज
--------------
फोटो
-----
लक्ष्मीताल पर ट्रीटमेंट प्लांट और मसीहागंज में खाद प्लांट जरूरी
निरीक्षण के बाद बोले शासन के दूत आगरा के नगर आयुक्त अरुण प्रकाश
कई और कमियों की ओर संकेत किया, स्वच्छता अभियान पर संतोष जताया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शासन के निर्देश पर विकास कार्य की स्थित की हकीकत जानने और स्वच्छता अभियान में तेजी के मद्देनजर आगरा के नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने शहर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि यहां चल रहे स्वच्छता के कार्यों की स्पीड तेज है। लक्ष्मी ताल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट मसीहागंज में कंपोस्ट खाद प्लांट बनने के बाद खासा बदलाव आएगा।
शासन ने सभी नगर आयुक्तों व अधिशासी अधिकारियों को एक -दूसरे के शहर का भ्रमण कर रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि उन्हीं रिपोर्टों के आधार पर काम किए जा सकें। नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया को आगरा और मथुरा निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि वहां के नगर आयुक्त अरुण प्रकाश को झांसी का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी क्रम में आगरा के नगर आयुक्त ने मंगलवार को शहर का भ्रमण किया। उन्हें जानकारी दी गई कि शहर से प्रतिदिन 250 से लेकर 300 मीट्रिक टन तक कचरा निकलता है, लेकिन अभी इसका पूरी तरह से उपयोग नहीं हो रहा है। वह बिजौली में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट देखने गए। कल्लनशाह खंती पर कंपोस्ट खाद बनाई जा रही है। यहां एक्जास्ट पंखों की कमी पाई गई। उन्हें बताया गया कि मसीहागंज में जल्द ही 80 लाख रुपये से बायोडाइजेस्टर प्लांट लगेगा। इसकी क्षमता पांच टन है। यहां गीले कचरे से कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी।
लक्ष्मी ताल के निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि यहां पर 26 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बन जाने से गंदा पानी साफ होगा और उससे आसपास के खेतों की सिंचाई होगी। टैंकरों के माध्यम से गैराज में पानी भिजवाया जाएगा और गाड़ियों की धुलाई में इसी पानी का उपयोग होगा। होटलों में बर्तन साफ करने, सीमेंट, पाइप फैक्ट्री समेत अन्य उद्योगों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी का उपयोग किया जाएगा। अरुण प्रकाश ने कहा कि शहर में स्वच्छता के काम की प्रगति अच्छी है। सेप्टिक टैंक खाली करके उसका गंदा पानी निकालकर खुले में फेंक दिया जाता है, जो ठीक नहीं है। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.राकेश बाबू, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रविचंद्र निरंजन और अवर अभियंता एसके ओझा उपस्थित रहे।