फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बारात वापस--

बारात वापस--

Thu, 22 Jun 2017 10:11 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
बारात वापस--
विज्ञापन

टल्ली दूल्हा देख दुल्हन ने दरवाजे से लौटा दी बारात
अंकित द्विवेदी
ललितपुर।
दरवाजे पर गाजे-बाजे के साथ द्वारचार के लिए पहुंचे टल्ली दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। माता-पिता भी अपनी बेटी के समर्थन में खड़े हो गए। लाख मनाने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो दूल्हे व बारात को बिना शादी के ही लौटना पड़ा। पंचों ने वर पक्ष को पांच हजार रुपये का हर्जाना दिला दिया।
शहर कोतवाली के रोड़ा गांव निवासी छोटेलाल की 18 वर्षीय पुत्री पूनम की शादी मध्य प्रदेश के विदिशा कसबे के युवक राजकुमार के साथ तय हुई थी। 17 जून को राजकुमार बारात लेकर ग्राम रोड़ा पहुंचा। रात्रि में बैंडबाजे के साथ बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। दुल्हन पूनम ने दूल्हे को शराब के नशे में उल्टी-सीधी हरकतें करते देखा तो उसने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन को उसके माता-पिता ने पहले काफी समझाया। इसपर पूनम ने बताया कि पहले ही उसे जानकारी मिल गई थी कि लड़का शराबी है और उसकी आदतें खराब हैं। इसकी पुष्टि दरवाजे पर हो गई। दूल्हा उम्र में भी काफी बड़ा है। उसकी उम्र सिर्फ 18 वर्ष है, जबकि दूल्हा 30 वर्ष का है। वह ऐसे शराबी के साथ अपनी जिंदगी व्यतीत नहीं करेगी। इससे अच्छा है कि वह आत्महत्या कर ले। पूनम की यह बात सुनकर माता-पिता ने भी लड़के वालों से शादी करने से इंकार कर दिया। इससे बारातियों व लड़के पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। लड़की व उसके माता-पिता को मनाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे शादी के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद 18 जून की सुबह गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में भी पूनम ने शादी से इंकार कर दिया। पंचायत ने आपसी सहमति के आधार पर दोनों पक्षों के खर्चे को ध्यान में रखते हुए पूनम के परिजनों से पांच हजार रुपये लड़के वालों को देने के लिए कहा। इसके बाद वर पक्ष के लोग अपने घर चले गए।
विज्ञापन

कोट्स..........
मेरी बेटी ने बताया कि लड़का शराब पीता है और उसका चरित्र भी ठीक नहीं है । इस कारण उसने शादी से इंकार कर दिया। मेरे लिए मेरी बेटी, बेटों से भी बड़ी है। उसने जब शादी से इंकार किया तो मैंने भी बारात को लौटाने का फैसला कर लिया। पंचायत के कहने पर आपसी सहमति पर पांच हजार रुपये लड़के वालों को दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटेलाल बरार, पूनम के पिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed