फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   609 government vehicles became junk, still speeding on the road

Jhansi News: 609 सरकारी वाहन हुए कबाड़, फिर भी सड़क पर भर रहे रफ्तार

Thu, 13 Jul 2023 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
609 government vehicles became junk, still speeding on the road
- आरटीओ ने रोक दिया वाहनों का नवीनीकरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नई कबाड़ नीति लागू करने में परिवहन विभाग के पसीने छूट रहे हैं। झांसी मंडल में 15 साल की आयु पूरी करने वाले 609 सरकारी वाहन कबाड़ किए जाने थे, लेकिन यह धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। हालांकि आरटीओ ने इन वाहनों का नवीनीकरण रोक दिया है।
केंद्र सरकार की नई कबाड़ नीति को यूपी सरकार ने भी लागू कर दिया है। इसके मुताबिक सबसे पहले पंद्रह साल पुराने सरकारी वाहनों को कबाड़ किया जाना था लेकिन अभी तक किसी भी महकमे ने वाहनों को कबाड़ में भेजना शुरू नहीं किया। आरटीओ विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मंडल में 15 वर्ष की आयु वाले कुल 609 वाहन हैं। इसमें झांसी में सबसे अधिक 435, ललितपुर मेंं 153 और जालौन में 21 वाहन हैं। यह वाहन पुलिस विभाग, नगर निगम, जेडीए, मंडी परिषद, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, कृषि विभाग, ग्राम विकास विभाग, आबकारी विभाग, लघु सिंचाई विभाग जैसे विभाग के पास हैं। कबाड़ नीति के मुताबिक इन वाहनों को हटाने के लिए परिवहन विभाग ने कहा है, लेकिन अभी तक इनमें से किसी महकमे ने कार्रवाई आरंभ नहीं की। आरटीओ आरआर सोनी का कहना है कि सभी विभागों से सूची मंगा ली गई है। स्क्रैप पॉलिसी के मुताबिक जल्द ही कार्रवाई आरंभ होगी।
विज्ञापन



स्क्रैप सेंटर के लिए नहीं आ रहा कोई दावेदार
झांसी में स्क्रैप सेंटर खोलने के लिए कोई भी संस्था सामने नहीं आ रही। परिवहन विभाग ने दो बार निविदा प्रक्रिया आंरभ की लेकिन, दोनों ही दफा किसी ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई जबकि लखनऊ, गाजियाबाद समेत अन्य कई जनपदों में इन सेंटरों ने काम करना शुरू कर दिया। परिवहन अफसरों के मुताबिक इसमें बड़े कार निर्माताओं के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed