फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   600 metric tons purchased in a day at 45 wheat purchasing centers

Jhansi News: 45 गेहूं क्रय केंद्रों पर एक दिन में 600 मीट्रिक टन खरीद

Wed, 10 Apr 2024 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
600 metric tons purchased in a day at 45 wheat purchasing centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बाजार में गेहूं के दाम कम होने से क्रय केंद्रों पर खरीद बढ़ गई है। मंगलवार को जिले के 45 गेहूं क्रय केंद्र पर 600 मीट्रिक टन की खरीद की गई है। हालांकि पांच क्रय केंद्रों पर अब तक खाता नहीं खुला सका है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि क्रय केंद्रों पर अधिक से अधिक गेहूं खरीद कर लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा। अब इसकी उम्मीद जाग गई है।
जिले में बीते दिनों दो दिन शनिवार व रविवार को गल्ला मंडी बंद रही। इसके बाद सोमवार को खुलने पर गेहूं 21.50 रुपये से 22.50 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर बेचा गया। बाजार में दाम गिरने से क्रय केंद्र पर खरीद बढ़ गई है। इसका असर दो दिन लगातार देखने को मिला। केंद्रों पर गेहूं अधिक मात्रा में बिक्री को पहुंच रहा है। विभागीय आंकड़ाें के अनुसार सोमवार को लगभग 400 मीट्रिक टन खरीद हुई थी। इस तरह से 1200 मीट्रिक टन खरीद हो गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को 45 क्रय केंद्र पर गेंहू की बिक्री के लिए अधिक किसान पहुंचे। किसानों को बारी आने का इंतजार करना पड़ा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एक दिन में 600 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। यह अब तक के सीजन की रिकार्ड खरीद रही है। एक दिन में अधिक गेहूं आने से विभाग को लक्ष्य 96 हजार मीट्रिक टन पूर्ण होने की आस जा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पांच केंद्रों पर पसरा सन्नाटा
जिले में भले ही क्रय केंद्रों पर गेहूं की प्रतिदिन खरीद बढ़ रही हो, लेकिन पांच केंद्र ऐसे में भी इन पर अब तक खाता तक नहीं खुला है। केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी केंद्रों पर खरीद का कार्य शुरू किया जाएगा।

---
यह है केंद्र की स्थिति
स्वीकृत गेहूं क्रय केंद्र - 50
संचालित खरीद केंद्र - 47
खरीद करने वाले केंद्र - 45
---
किसान धीरे-धीरे मड़ाई कार्य से निवृत्त हो रहे हैं। इससे क्रय केंद्र पर गेहूं की आवक शुरु हो गई है। मंगलवार को 600 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। आगे और अधिक होती जाएगी।
- आरके त्रिपाठी, जिला खाद विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed