फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   60 PCC member

अध्यक्ष पद की गोलबंदी के लिए कांग्रेस ने गुपचुप बनाए 60 पीसीसी सदस्य!

Sat, 24 Sep 2022 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
60 PCC member
झांसी। राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने से इंकार करने के बाद अब चुनाव कराया जा रहा है। इसी बीच बुंदेलखंड समेत प्रदेश में कई पीसीसी सदस्यों का मनोनयन गुपचुप तरीके से कर दिया गया। बताया गया कि अध्यक्ष के चुनाव से पहले ये गोलबंदी की गई है। पीसीसी सदस्य ही अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग करते हैं। बुंदेलखंड में करीब 60 सदस्य बना लिए गए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक अब तक पीसीसी सदस्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को ही बनाया जाता रहा है। मगर इस बार तो कुछ ऐसे लोगों को सदस्य नियुक्त कर दिया, जिन्हें पार्टी ज्वाइन करे एक या दो साल ही हुए हैं। बताया गया कि हर बार सूची जारी होने के बाद सार्वजनिक हो जाती थी। मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ। चूंकि, इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भी वोटिंग हो रही है। ऐसे में पार्टी द्वारा बुंदेलखंड समेत प्रदेश के कई जिलों में गुपचुप तरीके से पीसीसी सदस्यों की नियुक्ति को इस बिंदु से भी जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, तत्कालीन कानपुर-बुंदेलखंड जोन प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल का कहना है कि पीसीसी सदस्य बनाना पार्टी का आंतरिक फैसला है। इसको लेकर कोई सूची जारी नहीं होती है। नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को भी सदस्य बनाया जाता है। इससे अध्यक्ष पद के चुनाव से जोड़कर न देखें। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का कहना है कि झांसी-ललितपुर में जो निष्ठावान कार्यकर्ता पीसीसी सदस्य बनने से रह गए हैं, उन्हें मनोनीत कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

ये होती है नियुक्ति प्रक्रिया
पार्टी नेताओं के मुताबिक पीसीसी सदस्यों की नियुक्ति के लिए हर बार डीआरओ (डिस्ट्रिक रिटर्निंग ऑफिसर) आते हैं। पीसीसी सदस्य बनने के लिए कार्यकर्ताओं को पहले सदस्य बनाने होते हैं। उनके द्वारा बनाए गए हर सदस्यों में डेलीगेट नियुक्त किए जाते हैं। फिर वो डेलीगेट ही वोटिंग करता है या सर्वसम्मति से निर्णय होता है। इसके बाद पीसीसी सदस्य चुने जाते हैं। बताया गया इस बार बुंदेलखंड समेत यूपी में ये प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। छह-सात दिन पहले लखनऊ से फोन आने पर पीसीसी सदस्यों को उनकी नियुक्ति के बारे में पता चला। उन्हें लखनऊ बैठक में बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी मंडल में बने 30 सदस्य
जनपद सदस्य
झांसी 15
जालौन 9
ललितपुर 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed