फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   60 buses went to the rally, passengers kept wandering

Jhansi News: रैली में गईं 60 बसें, भटकते रहे यात्री

Thu, 26 Dec 2024 06:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
60 buses went to the rally, passengers kept wandering
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। खजुराहो में आयोजित रैली में 60 निजी बसों के जाने से तीन हजार यात्रियों को संकट झेलना पड़ा। बुधवार को बस स्टैंड पहुंचे यात्रियों को साधन नजर नहीं आया। घंटों तक बसों का इंतजार करते रहे, न मिलने पर अपने मार्गों की ओर रवाना हो गए। कई ने टैक्सी का सहारा लिया तो कुछ डग्गामार वाहनों से गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर हुए।

मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास होना था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे। जिले से 60 निजी बसें वहां रैली के लिए भेजी गई थीं। इससे जिले में बसों की कमी हो गई। बुधवार को बस स्टैंड सूना-सूना नजर आया। सफर करने के लिए पहुंचे यात्री बसें न देखकर उदास हो गए। घंटों तक बैठकर बसों के आने का इंतजार किया। लेकिन बसों के न मिलने से समस्या हुई। कुछ मार्गों पर एक ही बस होने से तत्काल भरकर चली गई। मजबूरी में टैक्सी करके गंतव्य को रवाना हुए। कई सवारियां डग्गामार वाहनों से जाने को मजबूर हुईं। शहर से जाने वाले लोग अपने घरों को बिना सफर के ही लौट गए। इसका फायदा टैक्सी चालकों ने भी जमकर उठाया। सवारियों की मजबूरी के चलते अधिक किराया वसूला।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed