{"_id":"60da20988ebc3eb4404ad9db","slug":"58-lakh-plantation-jhansi-news-jhs1982349150","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षाकाल में जिले में रोपित होंगे 58 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षाकाल में जिले में रोपित होंगे 58 लाख पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में गड्ढा खुदान की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने एक दिन के अंदर इंडेंट (मांगपत्र) जारी करने के निर्देश दिए। इस बार वर्षाकाल में 58 लाख पौधे रोपित किए जाएंगेे।
डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने सभी विभागों के गड्ढा खुदान और पौध प्राप्ति हेतु मांगपत्र की समीक्षा की गई। इसमें जल शक्ति/सिंचाई विभाग और पर्यावरण विभाग द्वारा अभी तक पौध प्राप्त हेतु मांगपत्र जारी नहीं कराए गए। इस पर डीएम ने दोनों विभागों को एक दिन के अंदर इंडेंट जारी करने के निर्देश दिए, जिससे जनपद का लक्ष्य पूर्ण किया जा सके। सभी विभागों को अवगत कराया गया कि जिन विभागों के मांगपत्र जारी हो गए हैं, वह संबंधित पौधशालाओं से पौधे प्राप्त कर लें। पौधरोपण के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त करने हेतु मोबाइल नंबर-8840038113 प्रभागीय निदेशक एवं मोबाइल नंबर-9140497574 कंप्यूटर ऑपरेटर से संपर्क कर सकते हैं। डीएम ने विकास खंडों में तिथि निर्धारित करके गड्ढा खुदान और पौधरोपण संबंधी जानकारी देने के निर्देश डीएफओ को दिए। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, एडीएम अनिल कुमार मिश्र, डिप्टी एसपी इमरान अहमद, एसडीएम श्वेता, बीडीओ दीपेंद्र पांडेय, संदीप मिश्रा उपस्थित रहे।