फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   567 km road will be free of hole

567 किमी सड़क होगी गड्ढामुक्त

Wed, 24 May 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 May 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
567 km road will be free of hole
सड़क - फोटो : demo
मुख्यमंत्री के आदेश पर सभी सड़कें 15 जून तक गड्ढा मुक्त की जानी हैं। लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और जिला पंचायत ने इस पर काम शुरू कर दिया है। तीनों विभाग 567 किमी सड़क गड्ढा मुक्त करेंगे। इस पर साढ़े सात करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इसके लिए शासन ने बजट भी जारी कर दिया। विभागों ने काम तेजी से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की जिले में लगभग पांच सौ सड़कें हैं, जिनकी लंबाई 2413.48 किलोमीटर है। विभाग ने सड़कों का सर्वे कराया तो पता चला कि 462.48 किलोमीटर सड़कों पर गड्ढे हैं। इन सड़कों को दुरुस्त करने में 3.60 करोड़ का खर्च आएगा, जिसमें से शासन ने 2.96 करोड़  रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी है। पीडब्लूडी ने 261.77 किमी सड़क गड्ढामुक्त कर भी दी हैं। शेष सड़कों पर भी काम तेजी से जारी है।
विज्ञापन

नगर निगम ने भी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम शुरू कर दिया है। विभाग की सड़कों की कुल लंबाई 58 किलोमीटर है, जिसमें से 28.50 किलोमीटर सड़कों पर गड्ढों का सर्वे किया गया था। इस पर 28.50 लाख रुपये खर्च करने का एस्टीमेट बनाया गया था। नगर निगम द्वारा सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम 70 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। तीन अलग- अलग टेंडर के माध्यम से अब तक 17.50 किलोमीटर सड़कें गड्ढा मुक्त हो गई हैं। बाकी काम 10 जून तक पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत की 48 सड़कों को गड्ढामुक्त कराने की तैयारी है। इसके लिए मंगलवार को जिला पंचायत और विकास भवन में टेंडर डाले गए। टेंडर खुलने के बाद सड़कों की मरम्मत का काम तेज हो जाएगा। 43 किमी में पेचवर्क कराया जाएगा। इसमें 18 किलोमीटर सड़क की स्थिति ज्यादा खराब है, इसलिए इन सड़कों की स्पेशल मरम्मत कराई जाएगी, जिसमें एक कोट गिट्टी डालकर उसके ऊपर डामर डाला जाएगा। चार किलोमीटर सड़कों पर सामान्य मरम्मत कराई जाएगी। इस पर 3.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

जेई से लिया जाएगा सर्टिफिकेट
नगर निगम के सभी अवर अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क गड्ढामुक्त होने के बाद उसका निरीक्षण कर सर्टिफिकेट देंगे। यदि कोई पुलिया, नाली, क्रास टूटा है तो उसे भी सही करेंगे, ताकि भविष्य में कोई शिकायत न आए।

ई- टेंडरिंग के कारण देरी हुई
जिला पंचायत में अब तक मैनुअल टेंडर होते थे, लेकिन अब शासन ने ई - टेंडरिंग प्रक्रिया अनिवार्य कर दी है। जिला पंचायत में ई- टेंडरिंग का कोई अनुभव नहीं था, इस कारण टेंडर डालने में देरी हुई। लेकिन, 15 जून तक सभी सड़केें गड्ढामुक्त कर दी जाएंगी।
- कमलेश सिंह
अपर मुख्य अधिकारी
जिला पंचायत

10 जून तक कंपलीट कर देंगे
सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चल रहा है। गड्ढा परेशान न करें और बरसात में उखड़े न, इसलिए संबंधित गड्ढे के चारों ओर पेचवर्क कराया जा रहा है। नगर निगम 10 जून तक सड़कों को गड्ढामुक्त कर देगा।

- अरुण प्रकाश
नगर आयुक्त
नगर निगम

कार्य समय से पूरा करेंगे
सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम तेजी से चल रहा है। 15 जून तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। शासन से सत्तर प्रतिशत पैसा आ गया है। बाकी पैसा भी जल्द आ जाएगा।
- ए के जैन
अधिशासी अभियंता
लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed