फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   564 crore investment will be made in Jhansi, employment opportunities will increase

झांसी में होगा 564 करोड़ का निवेश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Sat, 04 Jun 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
564 crore investment will be made in Jhansi, employment opportunities will increase
झांसी। झांसी में औद्योगिक क्षेत्र में 564 करोड़ का निवेश होने जा रहा है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। लखनऊ में चल रही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शुक्रवार को झांसी में निवेश करने वाले निवेशकों का सम्मान किया गया। निवेशक डिफेंस कॉरिडोर समेत औद्योगिक क्षेत्र बिजौली में नई इकाइयां स्थापित करेंगे।
विज्ञापन

झांसी में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डिफेंस कॉरिडोर के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र बिजौली में नई इकाइयों की स्थापना के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। झांसी में पांच निवेशकों ने औद्योगिक क्षेत्र में निवेश के लिए सरकार के साथ करार किया है। इन निवेशकों को शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वैकल्पिक ऊ र्जा क्षेत्र में होगा 400 करोड़ का निवेश
सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए झांसी की फोर्थ पार्टनर सोलर पावर लिमिटेड यहां 400 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। यह कंपनी यहां सोलर उपकरणों का निर्माण करेगी। साथ ही सैकड़ों लोगों को रोजगार देगी। यह कंपनी मार्च 2023 तक अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लेगी। झांसी के गरौठा में अल्ट्रा मेगा सोलर पावर पार्क का काम भी चल रहा है। इस दृष्टि से इस कंपनी का यहां निवेश करना बड़ा फायदा साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेल्टा कम्बैट बनाएगी बुलेट प्रूफ जैकेट
झांसी में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर में मैसर्स डेल्टा कम्बैट सिस्टम 150 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। यह कंपनी बुलेट प्रूफ जैकेट और छोटे हथियारों का निर्माण करेगी। इस कंपनी का प्लांट लगने के बाद भी सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही डिफेंस कॉरिडोर में भारत डायनामिक्स लिमिटेड आकाश ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण करने के लिए पहले ही सरकार के साथ करार कर चुकी है।
इन कंपनियों ने भी दिखाई रुचि
झांसी में निवेश करने में हैंकुल पैकवेल प्राइवेट लिमिटेड ने भी रुचि दिखाई है। यह कंपनी यहां 9.69 करोड़ का निवेश करने जा रही है। जबकि फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में यश एग्रो फूड 3.45 करोड़ और चंदा ऑयल इंटर प्राइजेज झांसी भी 1.74 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

ब्रेकिंग सेरेमनी सजीव प्रसारण देखा
शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित औद्योगिक परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी- 03 का सजीव प्रसारण झांसी में विकास भवन सभागार में देखा गया। इस दौरान डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में झांसी में निवेश करने वाली कंपनियों प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जा रहा है। डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं को सुना और उन्हें निवेश के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, मेयर रामतीर्थ सिंघल, विधायक जवाहर लाल राजपूत व रश्मि आर्या, सीडीओ शैलेष कुमार, उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी, उद्यमी राजीव मेहता, पवन सरावगी, वीरेश्वर शुक्ला आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed