{"_id":"64ea144c06bba7f51a04efd9","slug":"55-year-old-laborer-ended-his-life-by-consuming-poisonous-substance-refusing-to-drink-alcohol-2023-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शराब पीने से बीवी और बच्चों ने रोका, जहर खाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शराब पीने से बीवी और बच्चों ने रोका, जहर खाकर दे दी जान
Sat, 26 Aug 2023 08:33 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 26 Aug 2023 08:33 PM IST
सार
शराब पीने से मना करने पर एक 55 साल के मजदूर ने जहरीला पदार्श खाकर अपनी जान दे दी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक राधेलाल रजक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बबीना थाना इलाके में शराब पीने से मना करने पर एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। बबीना के लुहरयाना मुहल्ला निवासी राधेलाल रजक (55) मजदूरी करते थे। वह शराब पीने के आदी थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी उन्होंने शराब पी रखी थी। इसके बाद भी और शराब पीने जा रहे थे। इस पर परिजनों ने उन्हें टोका। इस पर उन्होंने घर में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वे बेसुध हो गए। इस पर परिवार के लोग उन्हें आनन-फानन बबीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर भागे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि मृतक के एक बेटी और एक बेटा है। दोनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन