फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   55 project DPR passed

59 में से 55 परियोजनाओं की डीपीआर अनुमोदित

Thu, 17 Jun 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
55 project DPR passed
59 में से 55 परियोजनाओं की डीपीआर अनुमोदित
विज्ञापन

झांसी। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना, अमृत योजना, नमामि गंगे एवं मेट्रो परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
समीक्षा में बताया गया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत 9609.13 करोड़ रुपये की 476 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें माह मई तक 397 की डीपीआर व 343 के टेंडर अनुमोदित किए गए हैं। 299 के वर्क आर्डर जारी हो चुके हैं। झांसी में 59 में से 55 परियोजनाओं की डीपीआर अनुमोदित की जा चुकी है। अमृत योजना की 12506.17 करोड़ रुपये लागत की 289 परियोजनाओं की डीपीआर अनुमोदित की गई है।121 परियोजनाएं पूरी कर ली गई और 149 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। नमामि गंगे योजना में अब तक 3413.06 करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा में कहा कि जिन शहरों में प्रगति लक्ष्य से कम है, संबंधित नगर आयुक्त से स्पष्टीकरण लिया जाए।
विज्ञापन

बैठक में अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ रजनीश दुबे, अन्य प्रशासनिक अधिकारी सहित वीडियो कॉंफ्रेंसिंग में झांसी के जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण सर्वेश कुमार दीक्षित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed