फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   आज से होगी मगफिरत की बारिश

आज से होगी मगफिरत की बारिश

Fri, 17 May 2019 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
आज से होगी मगफिरत की बारिश
पहला अशरा खत्म, दूसरा आज से
विज्ञापन


झांसी। रमजान को तीन अशरों में बांटा गया है। पहला अशरा रहमत का खत्म हो गया। अब दूसरा अशरा जुमा से शुरू होगा। जुमा का नमाज के बाद लोग मगफिरत की दुआ मांगेंगे। इसके अलावा मस्जिदों में मुल्क में अमनों अमान, भाईचारा, अच्छी बारिश, बीमारों को शिफा, बेरोजगारों को रोजगार की भी दुआएं मांगी जाएंगी।

रमजान तीस दिन का होता है। इस महीने को तीन अशरों में बांटा गया है। पहले रोजे से दसवें रोजे तक पहला अशरा, ग्यारहवें रोजे से बीसवें रोजे तक दूसरा व इक्कीसवें रोजे से तीसवें रोजे तक तीसरा अशरा होता है। दस रोजों के पूरे होते ही मुकद्दस रमजान का पहला अशरा बृहस्पतिवार को मुकम्मल हो गया। जुमा से माहे रमजान का दूसरा अशरा शुरू हो गया है। दूसरे अशरे को मगफिरत का अशरा कहा जाता है। इस अशरे में रोजेदार रोजे रखकर अल्लाह से अपने गुुनाहों की माफी व तौबा करते हैं। अल्लाह को भी रोजेदारों की दुआ को कबूल करते हैं। इस्लामी मान्यता के अनुसार दूसरा अशरे में लोग इबादत के साथ ही अपने गुनाहों से माफी पा सकते हैं। अगर कोई इंसान रमजान के दूसरे अशरे में अपने गुनाहों की माफी मांगता है, तो दूसरे दिनों के मुकाबले में इन दिनों में अल्लाह अपने बंदों की तौबा जल्द ही स्वीकार कर लेता है। मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि ये अल्लाह की तरफ से इनाम है। दूसरे अशरे की दुआ कसरत से पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस्तगफार के तीन फायदे हैं। पहला कि इस्तगफार करने से तंगी और परेशानी से निजात मिलती है। दूसरा गम और तनाव से दूरी बनी रहती है। इससे रिस्क में बरकत बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed