{"_id":"59f1f9904f1c1b59678b7d87","slug":"51509030288-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 अक्तूबर को अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 अक्तूबर को अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा-City
Updated Thu, 26 Oct 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन का लोगो
...............................................
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 29 को
सब हेड: बीयू के परीक्षा भवन में सुबह दस बजे से होगी
क्रासर
- 2517 परीक्षार्थी बैठेंगे, प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में रविवार को सुबह दस बजे से अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित होगी। इसमें 2517 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश पत्र साथ लाना होगा।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए कई छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए थे। झांसी के लिए 2517 विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकार किए गए हैं। इन छात्र-छात्राओं को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में रविवार की सुबह दस बजे से शुरू होने वाली परीक्षा में भाग्य आजमाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को सुबह नौ बजे परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। साढ़े नौ बजे से कक्षाओं के लिए एंट्री खोली जाएंगी। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है। तभी उन्हें परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। भूतल (ब्लाक ए) पर कक्षा 9, 10 और प्रथम (ब्लाक बी) व द्वितीय (ब्लाक सी) पर कक्षा 11, 12 के विद्यार्थी बैठेंगे।
बॉक्स..
दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आए।
विज्ञापन
बॉक्स..
भेजे गए प्रवेश पत्र ईमेल देखें
सभी विद्यार्थियों को उनकी ईमेल पर प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं। छात्र-छात्राएं ईमेल से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में कोई दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं और परीक्षा दें।
बॉक्स..
ऐसे निकालें प्रवेश पत्र
छात्र-छात्राएं यदि अपनी ईमेल आईडी से प्रवेश पत्र नहीं निकाल पा रहे हैं, तो इस लिंक http://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2017 पर जाकर एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं। लिंक दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। पहले खाने में ईमेल आईडी डालें और नीचे वाले खाने में अपना मोबाइल नंबर, जो आपने फॉर्म में भरा है। फिर नाम चयन करके प्रवेश पत्र प्राप्त करें।
बॉक्स..
समस्या हो तो इन नंबरों पर करें फोन
परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों को यदि कोई समस्या होती है, तो उनका तुरंत समाधान किया जाएगा। छात्र-छात्राएं ‘अमर उजाला’ नोएडा कार्यालय के अर्जुन निराला से 9999179966, विजय प्रकाश से 0120-4694250 और झांसी कार्यालय के अरुण चौधरी से 8859106061 व प्रशांत शर्मा से 8960690340 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।