{"_id":"603fdb088ebc3ee96b273896","slug":"509-village-gharouni-jhansi-news-jhs189977252","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 अप्रैल तक 509 गांवों को दी जाएंगी घरौनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 अप्रैल तक 509 गांवों को दी जाएंगी घरौनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। राजस्व परिषद अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से घरौनी तैयार करने का काम तेजी से पूरा करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घरौनियों का वितरण 24 अप्रैल तक किया जाना है। जिले के 509 गांवों समेत प्रदेश के आठ हजार गांवों में इनका वितरण होगा।
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के सभी अधिसूचित गांवों में शत-प्रतिशत वितरण होगा। उन्होंने मैप-वन वाले स्थानों में पड़ताल पूरी करके कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए। योजना की निगरानी सीधे पीएमओ से हो रही। निर्विवाद उत्तराधिकार खतौनी में दर्ज कराए जाने के लिए वरासत अभियान की समीक्षा में समय सीमा के बाद भी लेखपाल स्तर पर गड़बड़ी मिली है। उन्होंने इसे जल्द दूर करने को कहा। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया जिले के 676 गांव में ड्रोन सर्वे का काम पूरा हो चुका। 167 गांवों में खुली बैठक करके 27,589 घरौनी वितरण किया जा चुका है। 24 अप्रैल तक 509 अवशेष गांवों में इनका वितरण कर दिया जाएगा। इस मौके पर मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा, अपर आयुक्त आरपी मिश्रा, पूनम निगम, अपर जिलाधिकारी बी प्रसाद समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।