फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   50,000 vaccine doses requested; focus on areas bordering Madhya Pradesh.

Jhansi News: 50 हजार वैक्सीन मांगीं, मध्य प्रदेश से सटे इलाकों पर फोकस

Mon, 07 Sep 2026 01:52 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 07 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
50,000 vaccine doses requested; focus on areas bordering Madhya Pradesh.
फोटो सहित
विज्ञापन

-जवान के बाद बंगरा में लंपी के लक्षण वाले पशु की मौत, जिले में अब क 21 हजार गोवंश को बचाव के लिए लग चुकी वैक्सीन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी/बंगरा। लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण पशु चिकित्सा विभाग सक्रिय हो गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने वायरस से बचाव के लिए 50 हजार एलएसडी वैक्सीन (टीके) की मांग की है। जिले में अब तक 21 हजार से अधिक गोवंश को यह वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विभाग का ध्यान मध्य प्रदेश से सटे इलाकों पर अधिक है। इनमें अंबाबाए, करारी, बंगरा, बबीना और मऊरानीपुर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इसका उद्देश्य इन क्षेत्रों से रोग के फैलाव को रोकना है। जनपद में लंपी वायरस के कुल सात मामले सामने आए हैं। इनमें से छह मामले बंगरा ब्लॉक में पाए गए हैं। जावन में एक पशु की इस रोग से मौत हो चुकी है। बंगरा में रविवार को लंपी के लक्षण वाले एक पशु की मौत हो गई। वहीं, एक मामला रक्सा क्षेत्र में भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा विभाग के पास वर्तमान में 25 हजार से अधिक एलएसडी वैक्सीन उपलब्ध हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने रविवार को चिरगांव के गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के उपाय और टीकाकरण
निरीक्षण के दौरान पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कराने को कहा गया। गोशालाओं में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। मच्छरों और अन्य कीट पतंगों को भगाने के लिए धुआं करने वाली मशीनों का उपयोग किया गया। यह कदम संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए उठाया गया है। रोग से पीड़ित गोवंश के नमूने मथुरा-आगरा की प्रयोगशालाओं में भेजे गए हैं। इन नमूनों की रिपोर्ट आने में लगभग तीन हफ्ते लग सकते हैं।
ग्राम सेवारा में लंपी से गोवंश की मौत
विकासखंड बंगरा अंतर्गत आने वाले ग्राम सेवारा में लंपी रोग के लक्षण वाले एक गोवंश की मौत हो गई। पशुपालक विशाल सिंह यादव ने बताया कि गोवंश विगत 15 दिनों से बीमार चल रहा था। इस दौरान कुछ समय तक उसका इलाज भी चला, लेकिन उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो सका। इसके अलावा सेवारा गांव के ही पशुपालक जगतराज सिंह के मुताबिक उनके एक पशु में लंपी रोग के लक्षण हैं, लेकिन उसको अब तक वैक्सीन नहीं लगी है। रविवार होने की वजह से उसका इलाज भी नहीं हो पाया। इस पर पशुपालक ने नाराजगी जाहिर की।

पशुओं को दो हजार डोज लगाईं
बंगरा की पशु चिकित्सक डॉ. सोनम दीक्षित ने बताया कि लंपी से पशु की मौत की जानकारी मिली है। जल्द आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि वैक्सीन की दो हजार डोज मिली थीं, जो पशुओं को लगाई जा चुकी हैं। जल्द और डोज मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed