फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   50,000 stolen from a doctor's bag at a PNB branch

Jhansi News: पीएनबी शाखा से डॉक्टर के बैग में रखे 50 हजार चोरी

Thu, 10 Sep 2026 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
50,000 stolen from a doctor's bag at a PNB branch
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। जिला अस्पताल के पीछे स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा से पैसा निकालने के बाद चिकित्सक के बैग से पचास हजार रुपये चोरी हो गए। बैंक के अंदर से रुपये चोरी होने से खलबली मच गई। पुलिस को भी सूचना दी गई। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। चिकित्सक ने बैंक के अंदर मौजूद दो युवकों पर शक जताया है। उनकी तहरीर के आधार पर कोतवाली में खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

शिवाजी नगर निवासी डॉ. एमएल वर्मा के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह पैसा निकालने के लिए सिविल अस्पताल के पीछे स्थित पीएनबी शाखा पहुंचे थे। पैसा निकालने के कुछ देर बाद अपना बैग चेक करने पर उसमें रखे पचास हजार रुपये गायब मिले। उन्होंने तुरंत शाखा प्रबंधक और सुरक्षा कर्मियों को इस बारे में बताया। डाॅ. वर्मा ने शाखा कार्यालय में मौजूद दो युवकों पर शक जताते हुए उनके खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। बैंक में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। हालांकि, आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाल अंजन कुमार सिंह के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed