फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   500 outsourced employees will celebrate Diwali without honorarium

बिना मानदेय दिवाली मनाएंगे 500 आउटसोर्सिंग कर्मचारी!

Wed, 03 Nov 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
500 outsourced employees will celebrate Diwali without honorarium
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के 500 आउटसोर्सिंग कर्मचारी को चार महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में कर्मचारियों के लिए दिवाली फीकी रहेगी। कर्मचारियों ने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जल्द मानदेय का भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत स्टाफ नर्स, टेक्नीशियन, वार्ड ब्वाय आदि कर्मचारियों को जुलाई से मानदेय नहीं मिला है। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने कोरोना काल में अपनी और परिवार की परवाह किए बिना दिन-रात ड्यूटी की। कई कर्मचारी संक्रमित भी हो गए। इसके बावजूद उन्हें कई-कई महीने तक मानदेय नहीं दिया जाता है। जबकि, शासन का आदेश है कि महीने की पहली तारीख को मानदेय का भुगतान कर दिया जाए। 28 अक्तूबर को मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने भी इसे लेकर निर्देश दिए थे। इसके बावजूद दो नवंबर तक उन्हें मानदेय नहीं मिल पाया। चार महीने से मानदेय नहीं मिलने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई है। बच्चों की फीस से लेकर खाने तक के लाले पड़ गए हैं। कर्मचारियों ने कॉलेज प्रशासन से जल्द मानदेय भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को जल्द ही मानदेय का भुगतान हो जाएगा। वित्त विभाग में अनुमति के लिए फाइल पहुंच गई है। यदि छुट्टी के दिन बजट जारी होता है तो भी कार्यालय खुलवाकर मानदेय भुगतान किया जाएगा। - डॉ. हरीशचंद्र आर्या, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed