{"_id":"679fbfdbf90693100c04ba54","slug":"500-four-wheelers-left-for-mahakumbh-jhansi-news-c-131-1-ltp1005-128877-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: महाकुंभ के लिए 500 चार पहिया वाहन हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: महाकुंभ के लिए 500 चार पहिया वाहन हुए रवाना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महाकुंभ में शाही स्नान के लिए हजारों लोग अपने निजी वाहनोंं व ट्रेवल एजेंसियों के माध्यम से वाहन बुक कर प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
सोमवार को प्रयागराज में शाही स्नान है। इसके चलते शनिवार और रविवार को सैकड़ों वाहन प्रयागराज के लिए रवाना हुए। ट्रेवल एजेंसियों के माध्यम से ढाई सौ से अधिक चार पहिया वाहनों की बुकिंग की गई है। जबकि, दो सौ से अधिक निजी वाहनों से भी लोग प्रयागराज के लिए गए हैं। कई श्रद्धालु तो शनिवार को चलकर अगले दिन रविवार सुबह प्रयागराज पहुंच भी गए और वहां संगम में स्नान का पुण्य लाभ कमाते हुए मेला का भी आनंद लिया। बहुत से लोग रविवार को प्रयागराज रवाना हुए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
अन्य दिनों में भी श्रद्धालु जाएंगे कुंभ : कई लोगों ने महाकुंभ में जाने और संगम में स्नान कर पुण्य लाभ लेने की योजना तैयार की है। अलग-अलग दिनों में भीड़ छंटने पर लोग कम भीड़ वाले दिनाें में कुंभ जाएंगे। पांच से 12 फरवरी तक अलग-अलग दिनों में यहां से सैकड़ों श्रद्धालओं के जाने की संभावना है। इसके लिए कई वाहनों की पूर्व से बुकिंग कर ली गई है, जबकि कुछ जाने के एक दो दिन पहले ही बुकिंग कराएंगे। बहुत से लोगों के निजी वाहनों से भी कुंभ स्नान जाने की संभावना है।