फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   500 coaches and 24 engines of trains will be monitored through CCTV

Jhansi News: ट्रेनों के 500 कोच और 24 इंजनों में सीसीटीवी से होगी निगरानी

Wed, 16 Jul 2025 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
500 coaches and 24 engines of trains will be monitored through CCTV

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। ट्रेनों में यात्रियों को सुरक्षित सफर कराने के लिए झांसी रेल मंडल में 24 रेल इंजन और 500 कोच सीसीटीवी से लैस होंगे। हवाई जहाज की तरह लोको पायलट और सह लोको पायलट के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग होगी। इसलिए इंजन में माइक लगाया जाएगा। इंजन में छह और कोचों में चार-चार कैमरे लगाए जाएंगे।

रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रेल मंत्रालय ने ट्रेनों के सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि झांसी मंडल से 24 ट्रेन संचालित हैं। इसलिए ट्रेन के 24 इंजनों में छह-छह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इंजन में दो प्रवेश मार्ग पर और प्रत्येक लोकोमोटिव में छह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसमें लोकोमोटिव के आगे, पीछे और दोनों तरफ एक-एक कैमरा लगाया जाएगा। इन कैमरों की क्वालिटी इतनी बेहतर होगी कि 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने पर भी स्पष्ट रिकॉर्डिंग करेंगे। इसी प्रकार से कोच के प्रवेश द्वार पर कैमरे होंगे जो कोच में यात्रियों के प्रवेश के साथ ही कोच की गैलरी को रिकॉर्ड कर पाने में सक्षम होगा। इसके अलावा इंजन में लोको पायलट और सह लोको पायलट की वॉयस रिकॉर्डिंग होगी। डीआरएम ने बताया कि कैमरों के लगने के बाद अपराधी और संगठित गिरोह की गतिविधियों पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन




अभी गिनी चुनी ट्रेनों में लगे हैं कैमरे

झांसी। अभी तक चुनिंदा ट्रेनों के आरक्षित कोच में डोम कैमरे लगे हैं। इनमें वंदेभारत, शताब्दी, राजधानी और दुरंतो जैसी ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों में परीक्षण सफल होने के बाद रेल मंत्रालय ने सभी मंडल के डीआरएम को इंजन और कोच को कैमरों से लैस करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुल 2,132 कैमरे लगेंगे



मंडल की ट्रेनों को 2,132 डोम कैमरों से लैस किया जाएगा। इनमें से 132 कैमरे इंजन में और 2,000 कैमरे बोगी में लगाए जाएंगे। हाई रेज्यूलेशन वाले कैमरे अंधेरे में भी साफ रिकॉर्डिंग कर पाने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed