{"_id":"5e8e2f628ebc3e76cd7ec5d6","slug":"50-sample-cheq-in-jhansi-lab-jhansi-news-jhs1641882194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना लैब बनकर तैयार, रोज जांचे जाएंगे 50 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना लैब बनकर तैयार, रोज जांचे जाएंगे 50 सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच के लिए लैब बनकर तैयार हो गई है। जिसमें रोज 50 सैंपल की जांच की जाएगी। साथ ही तीन घंटे में रिपोर्ट मिल जाएगी। बुधवार को डीएम आंद्रा वामसी ने लैब के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सैंपल लेने के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि काउंटर पर सैंपल लेते समय सारा डाटा भी एकत्रित किया जाएगा। हम चाहें तो कोविड-19 की संख्या सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से कम कर सकते हैं। लैब से झांसी मंडल को लाभ मिलेगा। साथ ही अन्य मंडलों को भी जांच में आसानी होगी। लैब में मध्यप्रदेश के जिलों को भी सुविधा प्राप्त होगी। बुधवार को लैब में सैंपल ट्रायल टेस्ट हुआ। डीएम ने बताया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजी पुणे से स्वीकृति मिलने के बाद लैब पूरी तरह संचालित हो जाएगी।
डीएम ने मेडिकल कॉलेज में बीएसएल लैब का भी निरीक्षण किया। लैब लगभग तैयार हो गई है। सिविल और टचिंग का कार्य शेष है। आवास विकास परिषद की विद्युत एवं यांत्रिकी इकाई द्वारा कार्य चल रहा है। डीएम ने लैब को एक सप्ताह मे हाई लेवल और हाईटेक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगभग पांच करोड़ का बजट आवंटन हो गया है और धनराशि भी व्यय कर ली गई है, लेकिन फि निशिगं कार्य न होने के कारण लैब सुचारू रूप से नहीं चल रही थी। एक सप्ताह में बीएसएल लैब जल्द शुरू हो जाएगी।