फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   50 pet animal dead for parvo virus

पार्वो वायरस ने तीन महीने में ली 50 पालतू कुत्तों की जान

Wed, 17 Mar 2021 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
50 pet animal dead for parvo virus
झांसी। एक के बाद एक वायरसों का हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंसानों पर कोरोना वायरस संक्रमण के बाद पक्षियों पर बर्ड फ्लू का खौफ रहा अब जिले के कुत्तों पर पार्वो वायरस ने हमला बोल दिया है। इस वायरस के संक्रमण से जिले भर में तीन माह के भीतर ही पचास से अधिक पालतू कुत्तों की मौत हो गई है। वहीं, जिला पशु चिकित्सालय में रोजाना बीस से अधिक कुत्तों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम बदलते ही कुत्तों में पार्वो वायरस का खतरा बढ़ जाता है। कुत्तों का नियमित वैक्सीनेशन होने पर वह इस वायरस की चपेट में आने से बच जाता है। लेकिन जिन कुत्तों का वैक्सीनेशन नहीं होता है वह इस घातक बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। पार्वो वायरस एक विषाणु जनित रोग है। जो कुत्तों की आंत में अवरोध पैदा करता है। जिससे आंत में संक्रमण हो जाता है। इस बीमारी के लक्षण दिखाई देने के बाद सही समय से उपचार नहीं होने पर कुत्तों की मौत हो जाती है।
विज्ञापन

विदेशी नस्ल के कुत्तों में यह संक्रमण तेजी से फैलता है। संक्रमण के बाद एक से डेढ़ माह के भीतर ही कुत्ता मर जाता है। इस संबंध में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुरेश कुमार ने बताया की कुत्तों में पार्वो वायरस तेजी से फैल रहा है। इस बीमारी से अब तक पचास से अधिक कुत्तों की मौत हो गई है। जबकि रोजाना बीस कुत्तों का इलाज किया जा रहा है। नियमित वैक्सीन नहीं होने के कारण कुत्ते इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं लक्षण
- कुत्ता खाना पीना छोड़ देता है।
- खूनी दस्त करने लगता है।
- सुस्त हो जाता है।
- कुछ भी खाने पर तुरंत उल्टी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed