फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   50 carore less in nagar nigam during corona time

कोरोना काल में नगर निगम ने खर्च में की 50 करोड़ की कटौती

Wed, 03 Jun 2020 11:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
50 carore less in nagar nigam during corona time
सैनिटाइजर का छिड़काव करता ‌नगर निगम कर्मी। अमर उजाला
झांसी। कोरोना संक्रमण काल में सरकार के निर्देश के मुताबिक नगर निगम ने खर्चों में कटौती करने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम साल भर में होने वाले खर्च में करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की कटौती करेगा। साथ ही आय बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। निगम ने कटौती उन मदों में की है, जिनमें अनावश्यक खर्च होता है।
विज्ञापन

नगर निगम में कार्यकारिणी सदस्यों ने हाल ही में 344 करोड़ रुपये का बजट पारित किया था। जिसमें खर्च में कटौती करने का मुद्दा गूंजा था। इसके साथ ही शासन ने व्यय में 25 फीसद की कटौती करने के निर्देश दिए थे। निगम ने कुल 266 लाख का खर्च तय किया था। निगम ने खर्च में कटौती करने का काम शुरू कर दिया है। सबसे पहले गाड़ियों के डीजल में होने वाले खर्च में कटौती की गई है। हर साल डीजल, पेट्रोल और मोबिल आयल पर करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाते थे। खर्च में निगम ने कटौती करते हुए कुल व्यय पांच करोड़ रुपये तय किया है। इसके साथ ही नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने अधिकारियोें के वाहनों में हर महीने व्यय होने वाले 300 लीटर डीजल को कम कर 75 लीटर और अन्य वाहनों में व्यय होने वाले डीजल में भी 100 लीटर तक की कटौती की गई है। वहीं नगर निगम की कर्मशाला के अधिष्ठान व्यय को एक करोड़ से घटाकर 10 लाख, वाहन किराए के व्यय को 60 से 40 लाख किया गया। इसके अलावा सामान्य स्टोर में हर साल होने वाले एक करोड़ के खर्च को 50 लाख, लेखन और स्टेशनरी सामग्री पर होने वाले 60 लाख के व्यय को 45 लाख, मुद्रण और छपाई व्यय भी 60 से 45 लाख रुपये तक किया गया है। कूड़ा कलेक्शन में होने वाले पांच करोड़ के खर्च में भी कटौती की जाएगी। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक कोरोना संक्रमण के चलते खर्च में कटौती की गई है।
विज्ञापन

महामारी खर्च और हैंडपंप में हुआ इजाफा
नगर निगम महामारी मद और हैंडपंप मद में अधिक खर्च करेगा। नगर निगम ने महामारी मद में खर्च को पांच से बढ़ाकर 10 लाख किया है। साथ ही हैंडपंप अधिष्ठान में 80 लाख रुपये का खर्च तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आय बढ़ाने के भी होंगे प्रयास
नगर निगम आय बढ़ाने के लिए भी प्रयास कर रहा है। वित्तीय वर्ष में शमन शुल्क, रोड कटिंग चार्ज, लाइसेंस फीस, अनुज्ञा शुल्क समेत चालान और दंड प्रावधानों के जरिए आय बढ़ाएगा। इसके साथ ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन से भी आय बढ़ाई जाएगी।
नगर निगम ने कई खर्चों में कटौती की है। कोरोना संक्रमण के चलते अनावश्यक खर्च को किया जाना काफी उचित है। कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति के बाद कई खर्चों पर अंकुश लगाया है। साथ ही आय बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

रामतीर्थ सिंघल, महापौर
शासन भी खर्च को कम करने पर जोर दे रहा है। इसके चलते अनावश्यक खर्चों में कटौती की जा रही है। कोरोना संक्रमण के दौर में महामारी मद में व्यय बढ़ाया गया है। डीजल समेत तमाम खर्च कम किए गए हैं।
मनोज कुमार सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed