{"_id":"60e215848ebc3ef9ff101cb6","slug":"5-mahine-pehle-bani-sadak-fir-khodi-garo-ke-pani-ke-canection-kate-jhansi-news-jhs1987460140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महीने पहले बनी सड़क फिर खोदी, घरों के पानी के कनेक्शन कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महीने पहले बनी सड़क फिर खोदी, घरों के पानी के कनेक्शन कटे
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की बाउंड्रीवाल से सटी सड़क की खुदाई में घोर लापरवाही सामने आई है। ठेकेदार ने पांच महीने पहले ही बनी सड़क को दोबारा खोद डाला। खुदाई के दौरान कई घरों के पेयजल कनेक्शन कट गए। जल निगम से लेकर जेडीए अफसरों तक से लोगों ने शिकायत की। जल निगम ने अपने जेई को मौके पर भेजा। इस मामले में जेडीए ने भी गलती मानी है। अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदार से सड़क और कटे कनेक्शन दोनों दुरुस्त कराए जाएंगे।
विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के सामने से वीरांगना नगर को जाने वाली सड़क के एक हिस्से की खुदाई पांच महीने पहले हुई थी। पेयजल महायोजना के तहत आधी सड़क की खुदाई कर यहां पाइपलाइन डाली गई। इसके बाद जल निगम ने सड़क को दुरुस्त कर दिया। जल निगम के अधिकारियों के मुताबिक सड़क काफी मजबूत थी, इसकी गुणवत्ता भी काफी अच्छी थी। बाद में जेडीए ने बाकी आधी सड़क बनाने का प्रस्ताव पास किया। शनिवार को इस सड़क की खुदाई में जबरदस्त लापरवाही बरती गई। ठेकेदार ने सड़क के उस हिस्से में खुदाई शुरू करा दी, जिसे जल निगम ने पांच महीने पहले ही बनवाया था। खुदाई के दौरान कई घरों के पेयजल कनेक्शन कट गए। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। मामले की शिकायत जल संस्थान से लेकर जेडीए के अफसरों तक पहुंची। जल निगम ने मौके पर अपने जेई को भेजा तो पाया कि पाइप लाइन से घरों के कनेक्शन कट गए हैं। वहीं, जेडीए ने अपनी गलती मानते हुए ठेकेदार से जल्द ही सड़क की मरम्मत और कनेक्शन जुड़वाने की बात कही है।
क्या मौके पर नहीं जाते जेई
सड़क निर्माण के हुई इस लापरवाही ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़ा सवाल ये है कि क्या जेई मौके पर जाते नहीं हैं। यदि जेडीए कर्मचारी खुदाई के दौरान मौके पर मौजूद होते तो इतनी बड़ी लापरवाही नहीं होती और क्षेत्रवासियों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। इस घटना ने जेडीए की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जेडीए कर्मचारी किस तरह काम करते हैं।
विज्ञापन
वर्जन..
ठेकेदार ने गलत दिशा की सड़क खोद दी है। अब ठेकेदार ही सड़क को दुरुस्त कराएगा। इसके अलावा जिन घरों के पेयजल कनेक्शन पाइप लाइन से कट गए हैं, उन्हें भी ठीक कराया जाएगा। दोषी कर्मचारियों से भी सवाल-जवाब होंगे। - सर्वेश दीक्षित, जेडीए उपाध्यक्ष।
पांच महीने पहले ही इस सड़क को बनाया गया था। दोबारा खुदाई क्यों शुरू की गई, इसकी जानकारी नहीं है। लोगों के पेयजल कनेक्शन कटने के फोन आए थे। जायजा लेने के लिए जेई को मौके पर भेजा है। - रोहित चौरसिया, अधिशासी अभियंता, अतिरिक्त निर्माण इकाई