फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   48 hour later panchyat chunav result

हेडिंग:- प्रशासन ने देर से जारी किए प्रमाण पत्र, बेचैन रहे प्रत्याशी

Wed, 05 May 2021 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
48 hour later panchyat chunav result
झांसी। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतगणना रविवार को आरंभ हुई लेकिन, परिणाम करीब 48 घंटे बाद मंगलवार की शाम को घोषित हो सके। इतने लंबे समय तक परिणाम रोके रखने की वजह से उम्मीदवारों में काफी बेचैनी दिखाई पड़ी। वहीं, विपक्षी उम्मीदवार गड़बड़ी की आशंका तक जताते रहे।
विज्ञापन

सभी 24 पदों के लिए मतगणना का काम सोमवार सुबह ही खत्म हो गया लेकिन, परिणाम घोषित नहीं किए गए। जिला पंचायत की साकिन सीट पर पुर्नगणना की मांग को लेकर मंगलवार को भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा। फिर से गणना कराने की मांग को लेकर कार्यकर्ता कलक्ट्रेट भी पहुंच गए। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया लेकिन, प्रशासन इसके लिए राजी नहीं हुआ। रि-काउटिंग से इंकार करने के बावजूद भी प्रशासन ने परिणाम घोषित नहीं किए। परिणाम न घोषित होने से उम्मीदवार भी बेचैन हो उठे। सपा, बसपा एवं निर्दलीय उम्मीदवार कलक्ट्रेट पहुंच गए। वहां भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। शाम को करीब साढ़े छह बजे आखिरकार परिणाम घोषित किए जाने शुरू हुए। आखिरी परिणाम में भी उन्हीं के नाम का एलान हुआ, जिन्होंने कल तक सबसे अधिक वोट हासिल किए थे। कलक्ट्रेट में आरओ वित्त एवं राजस्व अधिकारी ने विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिए। प्रमाण पत्र मिलते ही नवनिर्वाचित सदस्यों के समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed