फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   4774.77 kwintel anaj will made pustahaar

4774.77 क्विंटल अनाज का बनेगा पुष्टाहार

Tue, 08 Dec 2020 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
4774.77 kwintel anaj will made pustahaar
झांसी। गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों के बीच वितरित होने वाले पुष्टाहार के लिए अनाज मुहैया करा दिया गया है। जनपद को पोषाहार केलिए 4774.77 क्विंटल खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है। इसमें 3754.36 क्ंिवटल गेहूं एवं 1020.41 क्ंिवटल चावल शामिल है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इनसे पुष्टाहार बनाएंगी।
विज्ञापन

पुष्टाहार वितरण में बदलाव करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपी गई है। इसके पहले यह काम बड़ी-बड़ी पंजीरी कंपनियों के पास था। प्रदेश स्तर पर भारी वित्तीय गड़बड़ियों के मिलने पर सरकार ने इनका अनुबंध निरस्त करके इसे स्वयं सहायता समूहों से कराने का निर्णय लिया। सबसे बड़ी परेशानी समूहों तक खाद्यान्न पहुंचाने की थी। शासन स्तर पर काफी दिनों से मंथन चल रहा था। विचार-विर्मश के बाद खाद्य विभाग को इसका जिम्मा सौंपा गया।
विज्ञापन

खाद्य विभाग अब एफसीआई गोदाम से खाद्यान्न का उठान करके ब्लॉक स्तर पर कोटे की दुकान तक पहुंचाएगा। वहां से यह आनाज स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा। पोषाहार बनाकर महिलाएं इसे बच्चों एवं महिलाओं के बीच वितरित करेंगी। शुरूआत में गेहूं एवं चावल को मिलाकर पुष्टाहार बनाया जाएगा। इसके बाद चिह्नित समूहों को पुष्टाहार निर्मित करने के लिए उपकरण भी दिए जाएंगे। बता दें, झांसी में छह माह से तीन वर्ष के 53864 बच्चे, तीन वर्ष से छह वर्ष तक के 34093 बच्चे सहित 22161 गर्भवती महिलाएं पोषाहार वितरण के लिए चिह्नित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed