{"_id":"65d6616835b062d0bc0b338a","slug":"46-thousand-candidates-will-write-the-story-of-a-bright-future-from-today-jhansi-news-c-360-1-jh11002-103825-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आज से सुनहरे भविष्य की इबारत लिखेंगे 46 हजार परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आज से सुनहरे भविष्य की इबारत लिखेंगे 46 हजार परीक्षार्थी
Thu, 22 Feb 2024 02:17 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जिले के 46533 परीक्षार्थी आज से अपने सुनहरे भविष्य की इबारत लिखेंगे। 67 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आगाज होगा। पहले दिन दोनों की कक्षाओं की हिंदी विषय की परीक्षा होगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। हर केंद्र पर पुलिस का पहरा रहेगा। वहीं छह सचल दल परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
बृहस्पतिवार से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 24489 और 12वीं की परीक्षा में 22044 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा केंद्रों पर चौबीस घंटे सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों का रात में भी अधिकारी निरीक्षण करेंगे।
डीएम अविनाश कुमार ने परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर तक लाउड स्पीकर और एक किलोमीटर तक फोटो स्टेट मशीन की दुकानें प्रतिबंधित रहेंगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रहेगी। डीआईओएस कार्यालय के कंट्रोल रूम, लखनऊ स्थापित कंट्रोल रूम और प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर निगरानी होगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एसडीएम, सीओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, एडीएम ई, एडीएम, बीएसए, सभी बीईओ को परीक्षा संबंधी निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक डेढ घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचे। उन्होंने परीक्षार्थियों को भी तनावमुक्त परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया।
-- -- -- -- -- -- -
परीक्षा केंद्र- 67
हाईस्कूल परीक्षार्थी- 24489
इंटरमीडिएट परीक्षार्थी- 22044
सेक्टर मजिस्ट्रेट- 11
स्टेटिक मजिस्ट्रेट- 67
सचल दल- 6
जोनल मजिस्ट्रेट- 6
कक्ष निरीक्षक- 3412
संवेदनशील परीक्षा केंद्र- 4
-- -- -- -- -- -
फोटो
कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर
परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित हो चुका है। बुधवार को डीआईओएस राजेश कुमार सिंह ने सभी परीक्षा केंद्रों की कनेक्टीविटी जांची। कंट्रोल रूम का प्रभारी राजकीय इंटर कॉलेज चकारा प्रधानाचार्य बृजेंदु यादव को बनाया गया है। मऊरानीपुर की एसडीएम न्यायिक सना अख्तर मंसूरी को कंट्रोल रूम का पर्यवेक्षक बनाया गया है। परीक्षार्थी कंट्रोल रूम के नंबर 0510-2472636 पर अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकते हैं।
-- -- -- -- -- -
आज की परीक्षा
सुबह 8:30- 11:45 बजे तक हाईस्कूल की हिंदी, प्रारंभिक हिंदी और इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान की परीक्षा
दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक हाईस्कूल के वाणिज्य और इंटरमीडिएट हिंदी, सामान्य हिंदी की परीक्षा
-- -- -- -- इन बातों का रखें ध्यान
- परीक्षा समय से लगभग एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- प्रवेश पत्र अवश्य लेकर जाएं।
- उत्तर पुस्तिका पर अपना अनुक्रमांक, नाम, कक्षा, विषय ध्यानपूर्वक भरें।
- जिन प्रश्नों का उत्तर आता हो उन्हें पहले हल करें।
- हर प्रश्न का उत्तर लिखते समय खंड और प्रश्न संख्या अवश्य लिखें।
-- -- -- -- -- -- -
परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी कक्ष निरीक्षक परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट स्ट्रांग रूम अपने दायित्वों का ध्यान रखें। - राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस
परीक्षार्थी समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे, तनावमुक्त होकर परीक्षा दें। प्रश्नपत्र अच्छे से पढ़ें और उत्तर पुस्तिका ध्यान से भरें। सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं। - अविनाश कुमार, जिलाधिकारी