फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   42 trains including Gatimaan, Vande Bharat Express restored

Jhansi: गतिमान, वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 42 ट्रेनें बहाल, पहले दिन 22 हजार यात्री हुए सवार

Thu, 19 Sep 2024 12:55 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2024 12:55 AM IST
सार

कई स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्य की वजह से 42 ट्रेनें और मार्ग परिवर्तन होने से यात्रियों को परेशानी हो रही थी। लेकिन अब विभिन्न स्टेशनों से उनके आरक्षित कोचों में 22 हजार से अधिक यात्री सवार हुए।

विज्ञापन
42 trains including Gatimaan, Vande Bharat Express restored
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो) - फोटो : Istock

विस्तार

दिल्ली मंडल के पलवल रेलवे स्टेशन और आगरा मंडल के बाद स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों के चलते 12 दिन से निरस्त 42 ट्रेनें और मार्ग परिवर्तित कर चलाई जा रहीं 26 ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बहाल हो गया है। लंबे समय से प्रभावित ट्रेनें बुधवार को पटरी पर लौटीं तो विभिन्न स्टेशनों से उनके आरक्षित कोचों में 22 हजार से अधिक यात्री सवार हुए।
विज्ञापन


बीते तीन सितंबर को रेलवे ने गोंडवाना एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, तिरुनेलवेली एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस समेत 42 ट्रेनों का संचालन निरस्त कर 26 ट्रेनों का संचालन बदले मार्ग से करने की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद एक लाख से अधिक यात्रियों को अपनी कंफर्म टिकट रद्द करानी पड़ी थीं। बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने के चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी लेकिन अब लंबे समय के बाद बुधवार से शत प्रतिशत ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। लंबे समय के बाद जब ट्रेनें भोपाल, बीना, ललितपुर, झांसी और ग्वालियर स्टेशन पहुंचीं तो इनमें पहले दिन आरक्षित कोचों में 22 हजार से अधिक यात्री सवार हुए। वहीं, इन स्टेशनों से 26 हजार यात्रियों ने जनरल कोच में अपनी यात्रा शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहाल की गईं ट्रेनें

20171 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस।

20172 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस।

12450 चंढीगढ़-मडगांव एक्सप्रेस।

12909 बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस।

12919 डॉ. अंबेडकर नगर-हजरत निजामुद्दीन।

20957 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस।

20847 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस।

22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस।

11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतस एक्सप्रेस।

12189 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस।

12247 बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस।

12279 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस।

12280 नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ताज एक्सप्रेस।

12405 हजरत निजामुद्दीन-भुसावल एक्सप्रेस।

12049 वीरांगना लख्मीबाई झांसी-हजरत निजामुद्दीन गतिमान एक्सप्रेस।

12050 हजरत निजामुद्दीन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी गतिमान एक्सप्रेस।

11901 वीगरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट।

11092 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी।

11807 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट।

11808 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी।

निरस्त, मार्ग परिवर्तित, शॉर्ट टर्मिनेटेड और री शेड़्यूल ट्रेनों का संचालन उनके नियमित समय पर बहाल हो गया है। - मनाेज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed