फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा-Cordination

प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा-Cordination

Wed, 13 Feb 2019 08:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा-Cordination
15 को नहीं होगी स्कूलों की छुट्टी
विज्ञापन

झांसी। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग मंत्री/ जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने 15 फरवरी को जिले के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 15 को स्कूल और कॉलेज बंद नहीं होंगे। आमजन को कोई असुविधा न हो, यह जरूर सुनिश्चित कर लें।
विकास भवन में उन्होंने कहा कि पुलिस अधिक सक्रिय रहते हुए काम करे, ताकि वाहनों से आने वालों को कार्यक्रम स्थल तक जाने में कोई परेशानी न हो। बाहर से आने वाले वाहनों की बेहतर पार्किंग व्यवस्था की जाए। एसपीजी के कंट्रोल में ही सभी गतिविधियां की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आमसभा को संबोधित करेंगे तथा 14 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। कहा कि जनसभा में आने वालों को पीने के पानी का पर्याप्त इंतजाम कर लिया जाए। मोबाइल शौचालय की भी व्यवस्था रहे। कार्यक्रम स्थल पर सभी अधिकारी व कर्मचारी बिना पास के नहीं रहेंगे, यह जरूर सुनिश्चित कर लिया जाए।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि हेलीपैड से लेकर आमसभा स्थल तक पांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 18 अपर पुलिस अधीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो पार्किंग स्थल से लेकर आमसभा स्थल तक तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव, जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, डीआईजी एसएस बघेल, सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, एडीएम हरीशंकर, एडीएम नगेंद्र शर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed