फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया,,,-City

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया,,,-City

Tue, 03 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया,,,-City
मंदसौर रेप पीड़िता के लिए मांगा न्याय
विज्ञापन

- विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इलाइट चौराहे पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन
- आधे घंटे तक लोग चौराहे पर फंसे रहे, कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंकभी हुई
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम मंदसौर रेप पीड़िता बालिका को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। इलाइट चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इससे आधे घंटे तक लोग चौराहे पर फंसे रहे। इस बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंकभी हुई।
सोमवार को जिला महामंत्री अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क से इलाइट तक कैंडल मार्च निकाला। मार्च के दौरान कार्यकर्ता आरोपी इरफान और आसिफ को फांसी देने की मांग कर रहे थे। कार्यकर्ता बैनर और तख्तियां लेकर चल रहे थे। इलाइट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

इससे सभी मार्गों पर वाहनों की कतार लग गई। कुछ वाहन चालकों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो उनकी कार्यकर्ताओं से झड़प तक हो गई। कार्यकर्ता कई चार पहिया वाहनों के ऊपर तक बैठ गए। सूचना पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे नवाबाद थाना प्रभारी संत प्रकाश ने जाम को खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं के गुस्से के कारण वह सफल नहीं हो सके। आधे घंटे के प्रयास के बाद जाम को खुलवाया जा सका। जाम खुलने के बाद सभी मार्गों के वाहन एक साथ चौराहे की तरफ दौड़ गए, इससे दोबारा जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने एक- एक रास्तों के वाहन निकलवाए, तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संयोजक सुमित नाहर, उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रभाकर अवस्थी, बाबूलाल कुशवाहा, छोटू कुशवाहा, पंकज खटीक, आशीष रसैनिया, हरीश, रोहन शाक्या, मनीष वर्मा, पुरुकेष अमरया मौजूद थे। इधर, उपभोक्ता एवं मानव अधिकार रक्षा समिति की बैठक में रेप कांड का विरोध किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह पटेल, राजेश पहारिया, एकता पहारिया, सुमेर, राहुल शर्मा उपस्थित रहे।


जाम लगाने का कारण दूसरा
विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अंचल अड़जरिया ने कहा कि जाम लगाने का कारण दूसरा था। दरअसल, महानगर में पिछले एक महीने में युवतियों से जुड़े कई ऐसे मामले हो चुके हैं, जिसमें पीड़ित परिवार ने एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई। मगर, सीओ कार्यालय के पेशकार जांच के नाम पर पीड़ित परिवार से पांच हजार रुपये की मांग करते हैं। ऐसे पेशकार के निलंबन को लेकर उन्होंने जाम लगाया। अगर, शनिवार तक पेशकार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो अब और अधिक हंगामा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed