{"_id":"5a33fe8e4f1c1b6a678c1f53","slug":"41513356942-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पैसेंजर निरस्त, दो घंटे देरी से रवाना हुई इंटरसिटी-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पैसेंजर निरस्त, दो घंटे देरी से रवाना हुई इंटरसिटी-City
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो पैसेंजर ट्रेन निरस्त, इंटरसिटी को दो घंटे देरी से चली
15 से अधिक गाड़ियां पांच घंटे तक लेट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
शुक्रवार को झांसी- खजुराहो पैसेंजर झांसी-ललितपुर के बीच और झांसी-बीना पैसेंजर के निरस्त होने से छोटे स्टेशनों के लिए सफर करने वाले यात्रियों को बस का सहारा लेना पड़ा। झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी दो घंटे देरी से रवाना किया गया। इससेे कानपुर की तरफ जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई।
पिछले दो दिन से सुबह के समय मौसम साफ रहने से ट्रेनों की गति कुछ बढ़ी है। अभी ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण वे अपने प्रारंभिक स्टेशन से समय पर नहीं चल पा रही हैं। हालात सामान्य होने में दो दिन का समय लग सकता है। इधर, शुक्रवार को झांसी- खजुराहो पैसेंजर को झांसी- ललितपुर के बीच निरस्त कर दिया गया। झांसी- बीना पैसेंजर को भी निरस्त कर दिया गया। इससे बिजौली, खजराहा, बबीना, बुढ़पुरा, बसई, माताटीला, तालबेहट, दौलता, बिजरौठा, दैलवारा, जीरौन, जाखलौन, धौर्रा, मुहासा, करौंदा और आगासौद स्टेशन के लिए सफर करने वाले यात्री परेशान रहे।
इसी तरह झांसी से सुबह छह बजकर दस मिनट पर लखनऊ की तरफ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस दैनिक व आम यात्रियों के लिए बेहद अहम मानी जाती है। मगर, यह ट्रेन शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से रवाना हुई। इस कारण कई यात्रियों को अपने टिकट निरस्त कराने पड़े। रेल प्रशासन को यह फैसला लखनऊ से इंटरसिटी के तीन घंटे लेट आने के कारण लेना पड़ा। इसके अलावा पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस, वाराणसी से ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस , हबीबगंज एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, पठान कोट एक्सप्रेस, सदर्न एक्सप्रेस, यूपी संपर्क क्रांति, नई दिल्ली जबलपुर एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पंजाब मेल, झेलम एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें एक से पांच घंटे तक लेट आई। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का बुरा हाल रहा। वहीं, ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए पूछताछ कार्यालय में यात्रियों का जमघट लगा रहा। तीन घंटे से अधिक देरी से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को दूसरी गाड़ी में जाने के लिए परमिट किया गया।
विज्ञापन
ब्लाक के कारण पांच ट्रेनें लेट, यात्री परेशान
प्लेटफार्म पर डेढ़ घंटे खड़ी रही दो गाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
शुक्रवार दोपहर झांसी और दतिया के बीच ब्लाक के कारण छह ट्रेनें लेट हो गईं। इससे यात्री परेशान रहे।
शुक्रवार को रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने झांसी-दतिया सेक्शन के बीच ट्रैक के नीचे गिट्टी की सफाई के लिए दो घंटे का ब्लाक लिया था।
इस कार्य के चलते 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दोपहर 12.41 बजे से 2.07 बजे तक और 22415 विशाखापटनम नई दिल्ली एक्सप्रेस एपी संपर्क क्रांति 11.51 बजे से 2.20 बजे तक अलग- अलग प्लेटफार्म पर खड़ी रही। वहीं, प्लेटफार्म भरे होने के कारण ललितपुर से झांसी की तरफ आ रही पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस अलग-अलग छोटे स्टेशनों पर खड़ी रही।