फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   विवाह कार्यक्रमों पर प्रतिबंध -City

विवाह कार्यक्रमों पर प्रतिबंध -City

Tue, 05 Dec 2017 09:25 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
विवाह कार्यक्रमों पर प्रतिबंध -City
शुक्रास्त की वजह से 14 से थम जाएंगे मांगलिक कार्यक्रम
विज्ञापन

क्रासर - दो फरवरी के बाद शुभ तिथियां
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
शुक्रास्त की वजह से 14 दिसंबर से वैवाहिक और मांगलिक कार्यक्रम दो फरवरी तक के लिए थम जाएंगे। इसका कारण शुक्रास्त के साथ सूर्य का धनु राशि में प्रवेश भी है।

ज्यादातर लोग पंचांगों के आधार पर शुभ तिथियों में विवाह और मांगलिक कार्य करती हैं, लेकिन ऐसी तारीखें कम हैं। महंत विष्णु दत्त स्वामी के मुताबिक 14 दिसंबर से दो फरवरी 2018 तक शुक्रास्त यानि शुक्र तारे के अस्त होने से विवाह व मांगलिक कार्य थम जाएंगे। यह शुक्रास्त 14 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा, जो 2 फरवरी को सुबह 5:47 तक रहेगा। इसके अलावा 17 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा। सूर्य धनु राशि में सुबह 8:10 बजे प्रवेश करेंगे। इसे धनु की संक्रांति कहते है। 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे मकर संक्रांति कहते है। उनके अनुसार शुक्रास्त के चलते बसंत पंचमी पर विवाह नहीं होंगे, लेकिन इस दौरान अभिजीत मुहूर्त होने से सामूहिक विवाह किए जा सकते है। पं. शांतनू पांडेय ने बताया कि धार्मिक मान्यता है कि खरमास में सूर्य के रथ में घोडे़ की जगह गधे होते है जिन्हें खर कहा जाता है। इस अवधि में विवाह, अनुष्ठान, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य नहीं होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed