फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रोडवेज की बस-City

रोडवेज की बस-City

Tue, 03 Oct 2017 08:35 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज की बस-City
फोटो
विज्ञापन


एसी बस में गर्म पानी, टीवी बंद, कैमरे खराब
रोडवेज की कहानी, यात्रियों की जुबानी, अफसरों ने न जानी
किराया तो बढ़ा दिया पर सुविधाएं कम कर दीं, दिक्कत बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रोडवेज की एयर कंडीशनर बस का किराया यात्रियों से पूरा वसूला जा रहा है, लेकिन उन्हें उसके मुताबिक सुविधाएं नहीं मुहैया करवाई जा रही हैं। बस में एसी का सुख तो है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से लगा सीसीटीवी कैमरा खराब है। कुछ पंखे भी नहीं चल रहे हैं। टीवी भी बंद पड़ा है। यात्रियों को बोतलबंद ठंडा पानी भी मुहैया नहीं कराया जा रहा है।
महानगर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से दोपहर में लखनऊ वाया बहराइच के लिए अवध डिपो की एसी बस संचालित है। 52 सीटर की एसी बस में पिछले एक वर्ष से टीवी यात्रियोें को मनोरंजन का सुख नहीं दे पा रही है। निर्भया कांड के बाद से सभी बसों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की शासन की योजना है, लेकिन एसी बस में लगा सीसीटीवी कैमरा ही खराब पड़ा है। यात्रियों ने बताया कि नि:शुल्क मिलने वाला बोतलबंद ठंडा पानी नहीं मिलता। खुद से तो पानी मुहैया नहीं करवाया जाता। मांगने पर गर्म पानी की बोतल पकड़ा जाती है। बस में मोबाइल चार्जर के कई प्वॉइंट खराब हैं। जीएसटी लागू होने के बाद एसी बस का किराया तो बढ़ गया, लेकिन सुविधाओं में इजाफे की जगह क मियां ही हैं।
विज्ञापन


सीटिंग प्लान ठीक नहीं
यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, जिससे सीट निर्धारित हो जाती है, लेकिन बस की सीटिंग प्लान से यह मैच नहीं करता। ऐसे में कई बार परेशानियां उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रूपेश कुमार (निवाड़ी)

पानी देने में टाल-मटोल
यात्रा दौरान नि:शुल्क मिलने वाला बोतलबंद पानी कई बार देने में टाल-मटोल की जाती है। इसके पीछे रोडवेज के कर्मचारियों का तर्क होता है कि बोतल में पानी गर्म है। ऐसे में यात्रियों को स्टैंड पर से ठंडा पानी खरीदना पड़ता है।
राहुल (कानपुर)

वाई-फाई सुविधा भी नहीं
बस में चार्जर पॉइंट भी काम नहीं कर रहे हैं। वाई-फाई सुविधा भी मुहैया नहीं है। टीवी भी नहीं चल रही है।
शुभम निवासी (झांसी)

कोई सुविधा नहीं है
एसी बस में सुविधा के लिए अतिरिक्त पैसा यात्रियों से लिया जाता है। लेकिन, कोई सुविधा नहीं है। बस में लगे कई पंखे भी काम नहीं कर रहे हैं।
आलोक निवासी (बनारस)

कमियां की जाएंगी दूर
ठंडे बोतलबंद पानी के लिए बसों में आइस बॉक्स रखने को कहा गया है। सीसीटीवी कैमरा चैक कराएंगे। जो भी कमियां हैं, वह एक सप्ताह में दुरुस्त कर ली जाएंगी। यात्रियों को कोई भी शिकायत है, तो वे बस में लिखे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

परवीन अख्तर, एआरएम अवध डिपो

बाक्स
पांच प्रतिशत किराया बढ़ा
झांसी से लखनऊ तक का किराया 462 रुपये है। पहले 440 रुपये था। कानपुर का वर्तमान में 323 रुपये टिकट है। जो पहले 306 रुपये के करीब था। विभाग के अनुसार जीएसटी लागू होने के बाद एसी बसों के किराए में पांच प्रतिशत वृद्धि की गई है। जबकि सामान्य बसों में किराया पूर्व की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed