फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   407child not find imdad

झांसी के 407 बच्चों को पांच महीने से नहीं मिली सरकारी इमदाद

Sun, 25 Sep 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
407child not find imdad
झांसी। जनपद में ऐसे 407 बच्चे हैं, जिनके माता या पिता कोरोना महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके हैं। इन बच्चों को सरकार की ओर से हर माह सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन ये रकम पिछले पांच माह से नहीं दी गई है, जिससे इन बच्चों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से मारे गए लोगों के बच्चों की मदद के लिए प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड - 19) का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत चयनित प्रत्येक बच्चे को 18 साल की आयु तक प्रति माह 4,000 रुपये सहायता राशि देने का प्रावधान है। इस योजना के तहत जिले के 407 बच्चों का चयन किया गया है। लेकिन, इनमें से किसी को मार्च 2022 के बाद से सहायता राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इससे इन बच्चों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाल सेवा योजना (कोविड - 19) के तहत चिह्नित सभी बच्चों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए बजट आने वाला है। जबकि, बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत चिह्नित किए गए बच्चों को सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र कुमार पटेल, जिला प्रोवेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed